महाभारत फेम Nitish Bharadwaj ने IAS पत्नी पर लगाए मेंटल टॉर्चर के आरोप, दर्ज कराई शिकायत  

Nitish Bharadwaj News: महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल निभाकर फेमस हुए नीतीश भारद्वाज इन दिनों पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं। रिपोर्ट्स हैं कि एक्टर ने पत्नी स्मिता घाटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नीतीश ने पत्नी पर मेंटल टॉर्चर के आरोप भी लगाए हैं।

 

नीतीश ने पत्नी पर लगाए इल्जाम

 

Free Press Journal, के मुताबिक, नीतीश ने बुधवार को भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से मदद मांगी है। नीतीश ने पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी शिकायत में लिखा है कि स्मिता संग लंबी शादी के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी स्मिता ने 2019 में मुंबई फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी और उनका केस अभी तक पेंडिंग है।

 

बेटियों से मिलने नहीं दे रहीं पत्नी- नीतीश भारद्वाज

 

इसी के साथ उन्होंने अपनी IAS पत्नी स्मिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उन्हें (नीतीश ) को बेटियों देव्यानी और Shivranjani से मिलने नहीं देती हैं और न ही बात करने देती हैं। स्मिता कथित तौर पर उनकी (नीतीश ) बेटियों का स्कूल चेंज करती रहती हैं। इसकी वजह से नीतीश की मेंटल कंडीशन पर असर पड़ रहा है।

 

नीतीश की हुईं दो शादियां

 

बता दें कि नीतीश ने दो शादियां की, लेकिन उनकी दोनों शादियां चली नहीं। पहली शादी उन्होंने 1991 में की थी। मोनिषा पाटिल संग उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी शुरू की थी, लेकिन ये शादी 2005 में टूट गई.  इसके बाद नीतीश ने स्मिता संग शादी की. नीतीश और स्मिता की शादी 2009 में हुई थी। दोनों के जुड़वा बेटियां हैं।

नीतीश ने कहा था- मैं बस इतना कह सकता हूं कि कभी-कभी तलाक मौत से भी ज्यादा दर्दनाक हो सकता है। जब फैमिली टूटती है तो बच्चे ही सबसे ज्यादा परेशान होते हैं. तो पेरेंट्स के तौर पर हमें इसका भी ख्याल रखना होता है कि वो ज्यादा परेशान न हों। वर्क फ्रंट पर नीतीश को श्रीकृष्णा के रोल के लिए जाना जाता है. नीतीश को बीआर चोपड़ा की महाभारत में देखा गया था, जहां उन्हें बहुत पसंद किया गया। पिछली बार उन्हें फिल्म केदारनाथ में देखा गया था। केदारनाथ में वो एक्ट्रेस सारा अली खान के पिता के रोल में थे।

  • Related Posts

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    7 मार्च 2026 से पूरे देश में घरेलू…

    Continue reading
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?