मध्य प्रदेश : सात सालों से मुआवजे का इंतजार, हाईटेंशन लाइन के टावर पर सतना के किसानों ने बिछाई खाट

द न्यूज 15 

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक गांव के किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध शुरू कर दिया। किसान मुआवजे की मांग को लेकर अधिकारियों के बर्ताव से नाराज थे। सतना जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर स्थित गांव पिथौराबाद के किसान अधिकारियों के बर्ताव से नाराज होकर बिजली की हाई टेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गए। यही नहीं उन्होंने टावर पर ही खाट बिछा ली। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में किसान राम नाथ कोल यह कह रहे हैं कि मुआवजा नहीं मिलेगा तो मैं यहीं से कूद जाऊंगा। इनके अलावा भागीरथ द्विवेदी और कमलभान उरमलिया भी टावर में चढ़ गए। कमल भान ने बताया कि मुआवजा का आदेश हो चुका है इसके बाद भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) उचेहरा के पास जाने पर भगा दिया जाता है। इसके अलावा पावर ग्रिड के अधिकारी तो दुत्कारते हैं।

सात साल बात भी नहीं मिल मुआवजा : असल में इन किसानों के खेत से मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन की लाइन गई हुई है और खेत में ही टावर भी खड़ा है। 2015 में इस टावर को लगाया गया था लेकिन 7 साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला पाया है, जबकि तत्कालीन सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया ने 12 लाख रुपए प्रति टॉवर और 3 हजार रुपये प्रति मीटर तार बिछाने का मुआवजा पारित किया था। इसके बाद भी किसानों के खाते में पैसा नहीं आया है। तब से लेकर अब तक किसान सात बार टॉवर पर चढ़े हैं और इस बार खाट बिछा कर वहीं बैठ गए हैं। वीडियो वायरल होने के कुछ घण्टों बाद राजस्व विभाग और पॉवर ग्रिड के अफसर मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझने का प्रयास शुरू हो गया।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

Continue reading
युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा