Madhya Pradesh : भगवान राम और हनुमान पर बीजेपी का कॉपीराइट नहीं : उमा भारती

उमा भारती ने शाहरुख खान के फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने को लेकर कहा कि सेंसर बोर्ड को यह दृश्य हटा देना चाहिए, भाजपा की सरकार और यह बिल्कुल हटना चाहिए

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भगवान राम और हनुमान की भक्ति पर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी नेता ने कहा कि भगवान राम और हनुमान पर भाजपा का कॉपीराइट नहीं है, भगवान राम का भक्त कोई भी हो सकता है। उमा भारती ने कहा, भगवान राम और हनुमान बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं हैं। जब भाजपा का अस्तित्व भी नहीं था। जब मुगल शासक था, अंग्रेजों का शासन था तब भी भगवान राम और हनुमान थे। अगर हम भाजपा वालों ने यह भ्रम पाल लिया है कि जब हमने आंखें खोली तब सूरज चांद निकल आए तो फिर ये हमारी के लिए विनाशकारी साबित होगा।

सारा हिन्दू समाज हमारा वोटर नहीं होगा

मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के सिमरिया में कमलनाथ द्वरा बनवाए गये हनुमान मंदिर पर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, हम कभी भी यह भ्रम न पालें कि सारा हिन्दू समाज हमारा वोटर होगा। नहीं हो सकता है। उनकी अपनी आस्था होगी। क्या सारा हिन्दू समाज हमारा वोटर है। भले ही हमने राम मंदिर का निर्माण किया हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हम नहीं जीत पायो तो क्या वे अहिंदू थे, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है वहां आप किसी धर्म, किसी जाति और किसी मत और किसी व्यक्ति को बंधक नहीं बना सकते हैं। यह बात मोदी जी ने भी कही है।
शस्त्र लाइसेंस सरकार ही देती है

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता ने शस्त्र रखने का लेकर प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिये बिना कहा कि शस्त्र लाइसेंस सरकार ही देती है। हिन्दुओं के सभी देवी देवता भी शस्त्र धारण किये हुए हैं। शस्त्र नहीं हिंसक भाव बुरा है। उन्होंने कहा कि शस्त्रधारी व्यक्ति अहिंसक और निशस्त्र व्यक्ति भी हो सकता है। हमारे मन में क्या है, इससे हिंसा-अहिंसा तय होती है। इससे पहले भोपाल में लोधी समाज के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा था कि मैं चुनाव में भी आऊंगी। मंच से संबोधित करूंगी, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि तुम बीजेपी को वोट करो। मैं सभी कहती हूं कि तुम बीजेपी को वोट करो क्योंकि मैं तो अपनी पार्टी की निष्ठावान सिपाही हूं पर मैं आपसे थोड़ी अपेक्षा करूंगी कि आप पार्टी के निष्ठावान सिपाही होंगे। बीजेपी ने ने कहा था कि अगर आप पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं, अगर आप पार्टी के वोट नहीं हैं तो आपकी सारी चीजों को देखकर ही ही अपने बार में फैसला करना है।

  • Related Posts

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में…

    Continue reading
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    शिवसेना यूबीटी के चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश