मां गायत्री एजुकेशन सर्विस का उद्घाटन मदनमोहन तिवारी, गायत्री देवी, समीक्षा शर्मा के द्वारा फीता काट कर किया गया

पश्चिम चंपारण/बिट्टू कुमार,बेतिया। चनपटिया प्रखंड के मनुआ पुल लौरिया रोड में पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी कांग्रेस नेत्री समीक्षा शर्मा उप महापौर गायत्री देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मां गायत्री एजुकेशन सर्विस का उद्घाटन किया। इस एजुकेशन सर्विस के द्वारा राज्य या अन्य राज्यों में किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेजों में एडमिशन कराया जाता है। वही कांग्रेस नेत्री समीक्षा शर्मा ने कही कि इस आस्था के डायरेक्टर सह डायरेक्टर हमारे छोटे भाई हैं। इस संस्था का नाम अपने माता के नाम मां गायत्री देवी एजुकेशन सर्विस रखे सुन कर मुझे काफी खुशी है। मैं दोनों भाइयों को आगे बढ़ने का आशीर्वाद देती हूं और इनके माताजी का भी आशीर्वाद मिलता रहेगा। आगे श्री शर्मा ने कहा इस संस्था के द्वारा बिहार राज्य अन्य राज्यों के कॉलेज या यूनिवर्सिटी में इस संस्था के द्वारा एडमिशन कराया जाऐगा। इस दौरान पूर्व विधायक सह पूर्व लोक सभा प्रत्याशी मदनमोहन तिवारी ने कहा कि यह एजुकेशन संस्था मनुआ पुल लौरिया रोड में खुला है इस संस्था का उद्देश है कि जो बच्चे आर्थिक रुप से पिछड़े हैं उन बच्चों को एजुकेशन लोन दिलवाकर राज्य या अन्य राज्यों में एडमिशन कराना। नगर निगम के उप महापौर गायत्री देवी ने कही की जो बच्चे मेट्रिक या इंटर के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसा के अभाव में आगे के पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, ऐसे बच्चों को इस मां गायत्री एजुकेशन संस्था के द्वारा लोन दिलवाकर आगे की पढ़ाई कराई जाएगी। संस्था के डायरेक्टर सुजीत कुमार व सह डायरेक्टर उत्सव मिश्रा ने सयुक्त रुप से कहा कि मां गायत्री एजुकेशन सर्विस संस्था खुल जाने से चंपारण सहित अन्य जिलों के युवाओं को कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि इस संस्था में जो भी युवा आएंगे तो उनको एडमिशन कराने में हर तरह का सहायता कि जाएगी।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस