लखनऊ : घर में युवक ने की ऐसी हरकत, छत से कूद गई लड़की

द न्यूज 15 

लखनऊ । लखनऊ में कृष्णानगर के आजादनगर में एक युवक ने अपने घर बुलायी युवती के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसने युवती से मारपीट की और फायरिंग कर दी। युवक की इस हरकत से दहशत में आयी युवती शोर मचाते हुए छत से कूद गई। पड़ोसियों की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा। युवक के पास तमंचा बरामद हुआ है। युवक ने पुलिस को रौब में लेने के लिये पहले खुद को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताया, फिर बताया कि वह वकील है। पुलिस उसके बारे में और जानकारियां जुटा रही है।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक राय ने बताया कि आजादनगर में रिटायर रेलवे कर्मचारी का मकान है। इसमें शुक्रवार को उनका बेटा विजय सिंह यादव था। देर शाम को कुछ लोगों ने सूचना दी कि विजय सिंह ने अपने घर में फायरिंग की है और युवती उससे बचने के लिये छत से कूदी है। युवती चोटिल हो गई है और मोहल्ले के लोग उसके साथ है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने विजय के घर की तलाशी ली तो वह मिल गया। उसके पास से अवैध तमंचा भी मिला है। युवती ने बताया कि विजय ने उसे कुछ प्रलोभन देकर घर बुलाया था। यहां किसी बात पर वह उससे उलझ गया। इस पर उसने अभद्रता शुरू कर दी। फिर उसे पीटने के लिये दौड़ा। वह चिल्लाती हुई छत की तरफ भागी तो विजय ने गोली चला दी। वह बाल-बाल बच गई। दहशत में आयी युवती छत से कूदी : इंस्पेक्टर ने बताया कि विजय की हरकत से दहशत में आयी युवती छत से कूद गई। युवती का शोर सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंच गये। इन लोगों को युवती ने बताया कि विजय ने उससे अभद्रता की। फिर मारपीट करने लगा। इसके बाद गोली चला दी। इस पर ही वह बचने के लिये छत से कूदी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि विजय की हरकत संदिग्ध रहती है। विरोध करने पर वह लड़ाई करने लगता है। पुलिस पड़ोसियों के आरोपों की जांच कर रही है।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

  • By TN15
  • March 13, 2026
बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

  • By TN15
  • March 13, 2026
तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया!