एलपीएल 2021: गाले ग्लेडिएटर ने 54 रन से जीता मैच

कोलंबो, आर प्रेमदासा स्टेडियम में यहां जाफना किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में गाले ग्लेडिएटर ने 54 रन से शानदार जीत हासिल की है। गाले ग्लेडिएटर के कप्तान भानुका राजपक्षे ने 31 गेदों में तीन छक्के और छह चौके की मदद से 56 रन की शानदार पारी खेली और सामित पटेल ने 31 गेंदो में छह चौके की मदद से टीम में 42 रन जोड़े। सभी खिलाड़ियों के योगदान से टीम ने सात विकेट खोकर 164 रन बनाए और जाफना किंग्स को 165 रन का लक्ष्य दिया। वहीं, जाफना के गेंदबाज जायडेन सील्स ने चार ओवर में तीन विकेट और डब्ल्यू हसरंगा ने चार ओवर में दो विकेट लिए। लकमल और दीक्षाना ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने आई जाफना किंग्स दस विकेट खोकर 110 रन ही बना पाई। जिसमें ग्लेडिएटर के गेंदबाज सामित पटेल ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, थारांगा और हाफिज ने दो-दो विकेट लिए। थूसारी, नूर अहमद और मादुसांका ने एक-एक विकेट लिया।

लंका प्रीमियर लीग 2021 का यह दोनों टीमों के बीच पहला मैच था। आज दो मैच हैं जिसमें दूसरा मैच दांबुला जायंट्स बनाम कैंडी वारियर्स और तीसरा मैच कोलंबो स्टार्स बनाम गाले ग्लेडियेटर्स के बीच होगा।

Related Posts

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले…

Continue reading
Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

नीरू ढांडा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी