आई थी डॉक्टर बनने प्रेमी ने मारकर रख दिया फ्रिज में

दूसरी श्रद्धा निक्की की दर्दनाक कहानी

यह हमारे समाज को क्या हो गया है कि राजधानी दिल्ली के श्रध्दा मर्डर केस का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि तब तक एक और दिली दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां साहिल गहलोत नाम के शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव का मर्डर कर दिया। साहिल ने निक्की की लाश अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दी और दूसरी लड़की से शादी भी कर  ली। निक्की यादव हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी, जो डॉक्टर बनने का सपना लेकर दिल्ली आई। इस दौरान ५ साल पहले उसको साहिल से प्यार हो गया। वो एक दूसरे के साथ लिव इन में भी रहे लेकिन शादी को लेकर दोनों के बीच ऐसा झगड़ा हआ, जिसका अंजाम निक्की को जान देकर भुगतना पड़ा।

मेडिकल की तैयारी करने आई थी दिल्ली

बात साल 2018 की है। हरियाणा के झज्जर में रहने वाली निक्की अपनी पढ़ाई पूरी करके डॉक्टर बनने का ख्वाब लेकर राजधानी दिल्ली आई। वो दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहने लगी। यहां एक कोचिंग सेंटर में निक्की मेडिकल की तैयारी कर रही थी। निक्की रोजाना बस से कोचिंग जाती थी। एक दिन इसी बस में उसकी मुलाकात साहिल गहलोत से हुई। साहिल भी कोचिंग करने दिल्ली आया था। दोनों की दोस्ती हो गई और फिर ये प्यार में बदल गई।
इसी साल दोनों ने ग्रेटर नोएडा के एक कालेज में एडमिशन ले लिया। साहिल डी फार्मा की पढ़ाई करने लगा वहीं निक्की ने बीए अंग्रेजी में एडमिशन ले लिया। दोनों ग्रेटर नोएडा में लिव इन में रहने लगे। साहिल और निक्की साथ में मनाली, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून समेत कई जगहों पर घूमने भी गये। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन कोरोना के बाद लगे लॉकडाउन में दोनों अपने-अपने घर चले गये। साहिल ने अपने घर पर निक्की के बारे में कुछ नहीं बताया, ऐसे में उसके परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी। शादी के लिए साहिल ने हामी भी भर दी। लॉकडाउन के बाद निक्की और साहिल फिर से साथ में रहने लगे। साहिल की शादी तय होने की बात से निक्की अनजान थी।

साहिल ने छिपाई शादी तय होने की बात

इसी बीच साहिल की सगाई 9 फरवरी की तय हुई, जब इसके बारे में निक्की को पता लगा तो वह टूट गई। उसने साहिल से शादी न करने के लिए कहा। दोनों ने गोवा भागने का भी फैसला किया लेकिन एन वक्त पर साहिल इससे मुकर गया। साहिल ने सगाई कर ली। इसके बाद वो निक्की से मिलने भी पहुंचा।

कार में डेटा केबल से घोटा गला

जब दोनों मिले तो निक्की की बहन भी उनके साथ थी। लेकिन साहिल निक्की को कार में बैठाकर कहीं ले गया। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के कश्मीरी गेट पर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। निक्की साहिल पर शादी न करने और गोवा जाने के लिए दबाव बना रही थी। इसके बाद साहिल ने उसे मारने का फैसला किया और कार में ही डेटा केबल से निक्की का गला घोट दिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि निक्की का मर्डर करने के बाद साहिल घबरा गया और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। इसके बाद उसने एक प्लान बनाया।

फैमिली ढाबा के फ्रिज में छिपाई लाश

साहिल निक्की की लाश लेकर रात १२ बजे नजफगढ़ के मितरांव गांव पहुंचा, जहां उसकी फैमिली एक ढाबा चलाती है। इस दिन साहिल की शादी भी थी। इसलिए ढाबा बंद था। साहिल ने सोचा कि निक्की की लाश को यहीं ठिकाने लगा दिया जाए। बाद में कहीं और शिफ्ट कर देगा। उसने निक्की की लाश को एक पुराने फ्रिज में रख दिया और अपनी शादी की तैयारियों में जुट गया। जब निक्की घर नहीं पहुंची तो एक जानने वाले ने इसकी सूचना पुलिस को दी। निक्की की बहन को शक नहीं हुआ, उसे लगा कि वो दोनों ट्रिप पर गये हैं। पुलिस की पूछताछ में साहिल ने गुनाह कबूल कर लिया। वहीं निक्की यादव के पिता ने कहा, उन्हें घटना के बारे में कल सुबह पता चला। मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। मैं चाहता हूं कि उसे मौत की सजा मिले। उन्होंने बताया कि निक्की बेटी पीएचडी के बाद प्रोफेसर बनना चाहती थी।

  • Related Posts

    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading
    लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?