Lok Sabha Elections : कल नीतीश कुमार को बनाया जाएगा संयोजक?

I.N.D.I.A Alliance Meeting: लोकसभा की चुनावी बिसात बिछ चुकी है। एक ओर जहां बीजेपी पहली सूची जारी करने जा रही है वहीं  बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया की संयोजक बनाने के लिए शनिवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक बैठक होने जा रही
है। सूत्रों ने बताया कि इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की इस ऑनलाइन बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जा सकता है। साथ ही कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल ज्यादतर दल सहमत है, लेकिन इसको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की  चीफ ममता बनर्जी ने कुछ नहीं कहा है।

बैठकों का दौर जारी

विपक्षी गठबंधन इंडिया की शनिवार को होने वाली मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि गठबंधन को सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देना है. कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति आए दिन सीट बंटवारे को लेकर राज्यवार चर्चा कर रही है।

गठबंधन समिति अब तक तक महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, आरजेडी और समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर मीटिंग कर चुकी है।

हालांकि टीएमसी से अब तक कोई बातचीत नहीं हो सकी है. सूत्रों ने गुरुवार को बताया था कि टीएमसी  ने कांग्रेस को 42 लोकसभा सीटों में से 2 सीटें देने की पेशकश की है। टीएमसी के ऑफर को खारिज करते हुए कांग्रेस ने कहा वो इसके लिए राजी नहीं है क्योंकि ये काफी कम सीट है। टीएमसी से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि वो कांग्रेस को बंगाल की 3 सीटें देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए हमें असम में दो सीटें और एक सीट मेघालय में देनी होगी।

विपक्षी गठबंधन की कितनी बैठक हुई?

विपक्षी गठबंधन इंडिया की चार बैठकें अब तक हो चुकी है. इसमें पहली मीटिंग बिहार के पटना में 23 जून को हुई थी. वहीं दूसरी मीटिंग बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को हुई थी. तीसरी बैठक मुंबई में 31 और 1 सितंबर को हुई थी। इसके अलावा चौथी बैठक दिसंबर को दिल्ली में हुई थी। ,

विपक्षी गठबंधन इंडिया की चौथी मीटिंग में पीएम चेहरा, सीट शेयरिंग और साझा रैली सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। बता दें कि गठबंधन का कांग्रेस, टीएमसी, जेडीयू, शरद पवार की एनसीपी और लेफ्ट सहित कई दल हिस्सा है।

  • Related Posts

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

    Continue reading
    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक