Site icon Thenews15.in

Lok Sabha Elections : सपा के बाद आप का भी कांग्रेस के साथ हुआ गठबंधन

भले ही बिहार में इंडिया के सूत्रधार नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए हों पर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने ऐसा माहौल बनाया कि इंडिया गठबंधन की मजबूती दिखाई देने लगी। दिल्ली के अलावा गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। पंजाब में आपसी सहमति से दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। आप हरियाणा में कुरुक्षेत्र और गुजरात में भरूच-भावनगर सीट पर चुनाव लड़ेगी। राज्य की बाकी सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। यहां कांग्रेस 17 और समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि, अब तक पश्चिम बंगाल में गठबंधन पर बात नहीं बनी है। ममता बनर्जी अकेले पूरे राज्य में चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं. कांग्रेस अभी भी ममता के साथ बातचीत की कोशिश में जुटी हुई है।
Exit mobile version