Site icon Thenews15.in

Lok Sabha Election 2024 : यूपी की वह सीट जिस पर था प्रियंका का वीटो उस पर क्या होगा? अखिलेश यादव ने किया बड़ावा दा

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय है।  इसकी ऑफिशियल घोषणा आज शाम तक हो जाएगी। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की मुरादाबाद सीट को लेकर बड़ा दावा किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा कि अमेठी और रायबरेली सीट कांग्रेस को देंगे और मुरादाबाद सीट सपा के पास ही रहेगी।

इसके साथ ही जब अखिलेश यादव से कांग्रेस को अधिक सीटें देने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा 17 सीट तक आने में बड़ी मेहनत लगी है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस को 17 सीट से अधिक नहीं मिलेंगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव से खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की है और गठबंधन को लेकर आज शाम (21 फरवरी) को एलान हो जाएगा।

Exit mobile version