सेक्टर 8 से पांच, छह, एक और दो होते हुए जुलुस पहुंचा प्राधिकरण पर
नोएडा। चार लेबर कोड के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर भारत बंद के दौरान, महा संघ लोक मजदूर सभा ने एक धरना प्रदर्शन में शामिल होकर इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूरों और संयुक्त ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान, एक ज्ञापन नोएडा के अधिकारियों को सौंपा गया, जिसमें चार लेबर कोड को वापस लेने और मजदूरों के हितों की रक्षा करने,किसानों रेहड़ी पटरी वालों पर हो रहें जुल्म ज्यादती बंद करने की मांग की गई
यह प्रदर्शन मजदूर एकता और उनके अधिकारों की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हम सभी प्रतिभागियों को उनके समर्थन और एकजुटता के लिए धन्यवाद देते हैं। हमारी लड़ाई मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए जारी रहेगी।
इस मौके पर समस्त ट्रेड यूनियनों के नेता मजदूर साथी व लोक मजदूर सभा के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह अवाना, समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र शर्मा,भारतीय सोशलिस्ट मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह,मनोज,लोकेश,फिरोज,राहुल आदि मौजूद रहें।








