Lock Upp: टास्क हारने के बाद सिद्धार्थ शर्मा पर भड़कीं पायल रोहातगी, कहा- दिन भर तुम्हारी चड्डियां धोती हूं और…

द न्यूज 15

नई दिल्ली। कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में आए दिन नए खुलासे देखने को मिलते रहते हैं। हालिया एपिसोड में ऑरेन्ज ब्लॉक की लीडर पायल रोहातगी और उनके टीममेट सिद्धार्थ शर्मा के बीच जबरदस्त फेसऑफ देखने को मिला। ऑरेन्ज टीम ने ब्लू टीम के लिए पिसी हल्दी, धनिया और चिली फ्लेक्स बनाने का टास्क किया और हार गए। पायल ने इस बात के लिए सिद्धार्थ को कसूरवार ठहराया। पायल ने सिद्धार्थ से कहा कि वह टास्क के दौरान कमजोर पड़ गया और इसीलिए टीम ये टास्क हार गई।
पायल रोहागती ने सिड को लताड़ा : पायल रोहातगी ने कहा, ‘तुम बहुत थका हुआ महसूस कर रहे थे और 2 बार मास्क बदलने के लिए गए, इसी बीच उन्होंने अपना टास्क ज्यादा तेजी से किया और हम हार गए।’ सिद्धार्थ ने इस बात से इनकार करते हुए कहा, ‘जिस तरह के इंस्ट्रक्शन मुझे दिए जा रहे थे उससे मुझे दिक्कत हो रही थी। तुम बहुत इरिटेशन के साथ बात करती हो और मुझे उससे दिक्कत होती है।’
सातवें आसमान पर पहुंचा गुस्सा : इस बार पायल ने सिद्धार्थ को जवाब दिया, ‘तो फिर मुझे टास्क के बीच में किस तरह से बात करनी चाहिए? क्या मैं आपको सिद्धार्थ जी कहकर पुकारूं? क्या मैंने आपको गाली दी थी? मैंने कहा- नोना आउट। और किस तरह से मैं तुम्हें समझाती कि हम शायद डिसक्वालिफाई हो सकते हैं। मैं दिन भर तुम्हारी चड्डियां भी उठाती हूं, धोती भी हूं। मैं दिन भर तुम्हारा सारा काम करती हूं, और टास्क के दौरान अगर मैं तुम्हें ‘आउट’ कह दूं तो तुम्हें बुरा लग रहा है?
सिद्धार्थ शर्मा ने दिया करारा जवाब : पायल ने कहा, ‘मैंने तुम्हें बाथरूम वाले मामले में शिवम के साथ मिलकर बचाया है बिना ये जाने कि गलती किसकी थी?’ सिद्धार्थ ने पायल को जवाब देते हुए कहा, ‘क्या मैंने आपसे ऐसा करने को कहा? मैंने तो आपसे कहा भी कि ऐसा मत कीजिए और मुझे किसी किस्म के प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं है। मैं खुद अपनी हिफाजत कर सकता हूं। दिक्कत ये है कि आप ये सब बातें समझती ही नहीं हैं।’

Related Posts

सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को…

Continue reading
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन एंटरटेनर ‘उस्ताद भगत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा