Site icon Thenews15.in

न्याय के दीप जलाएं

100 दिनो का सत्याग्रह आज छठे दिन में प्रवेश कर गया। सुबह 6:00 बजे सर्व धर्म प्रार्थना के साथ सत्याग्रह की शुरुआत हुई। उत्कल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष मिहिर प्रताप दास उपवास पर बैठे हैं। मूलतः ओडिशा के जाजपुर जिले के रहनेवाले 58 वर्षीय मिहिर दास 1995 से गांधी विचार के प्रचार- प्रसार में संलग्न हैं।इनका परिवार स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहा है और पिता समाजवादी विचार से जुड़े थे और विधायक भी रहे। मिहिर अखबारों में कॉलम लिखते हैं। इनकी पहचान एक समर्पित व्यक्तित्व के रूप में है।

आज सुबह की प्रार्थना में 87 वर्षीय अलख भाई,85 वर्षीय कृष्णा मोहंती,रामधीरज,
अशोक भारत,शुभा प्रेम, अंतर्यामी बरल,चूड़ामणि साहु,गौरांग चरण राउत,ललित मोहन बेहरा और शिवजी सिंह शामिल हुए।

Exit mobile version