Site icon Thenews15.in

यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

एड.आराधना भार्गव

 

किसान संघर्ष समिति की प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यौन शोषण पीड़िताओं को हर समय दबंग आरोप वापस लेने के लिए मजबूर करते हैं तथा जब प्रकरण आगे बढ़ता है तब गवाहों पर दबाव डालकर आरोपीयों को बचाया जाता है। यही कारण है कि आरोपी बरी हो जाते है। जिसके चलते यौन पीड़िताएं शिकायत करने आगे नहीं आतीं।
एड आराधना भार्गव ने कहा कि 6 महिला पहलवानों द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी। कई एफ आई आर दर्ज हुई थी उसके बावजूद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पता चलता है कि सरकार द्वारा आरोपी को संरक्षण दिया गया था। महिला पहलवानों द्वारा जंतर-मंतर पर लंबा आंदोलन चलाया गया लेकिन सरकार ने उसे भी कुचल दिया था।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब उन्हें जेन- ज़ी पीढ़ी से उम्मीद है कि वें आगे आएंगे तथा महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।
एड आराधना भार्गव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री द्वारा गाली को लेकर माफ करने का बयान दिया गया तब जेन-ज़ी अल्फा अर्थात स्कूली बच्चों ने यह स्थिति पैदा कर दी कि दिल्ली पुलिस को
बेटी के खिलाफ एफ आई आर रद्द करनी पड़ी। उन्होंने कहा है कि ऐसे तमाम प्रकरण है जिसमें आरोपी को बरी किए जाने के बाद अदालत द्वारा केस की फिर से सुनवाई की गई। अपराधी को सजा हुई।
एड आराधना भार्गव ने देश के महिला संगठनों से भी कहा कि वे महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए आगे आए ।
उन्होंने कहा कि पीड़िता यदि चाहेंगी तो वे निशुल्क कानूनी मदद करने को तैयार है।

Exit mobile version