छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान

 बुनियाद केन्द्र द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

राम विलास

राजगीर।लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा हर उम्र के मतदाता भाग लें। इसको लेकर राजगीर के बुनियाद केंद्र द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है। बुनियाद केंद्र के लाभार्थियों के संग केंद्र प्रबंधक अमानुल्लाह अतहर द्वारा बैठक की गई। उन्हें बुनियाद केंद्र में मिलने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया और मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि एक जून को मतदान होना है। उस दिन नर नारी, युवाओं, वृद्ध और दिव्यांगों को भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेन के लिए उनके द्वारा प्रेरित किया गया। मो अतहर द्वारा बुनियाद केन्द्र के लाभार्थियों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाया गया। उनके द्वारा कहा गया कि छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान।

मतदान केन्द्रों पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी उनके द्वारा देते हुए बताया गया कि चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों एवं वृद्धिजनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध होगी। ताकि उन्हें मतदान करने में कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। हर मतदान केंद्र पर रैंप, व्हीलचेयर ,हेल्प डेस्क की व्यवस्था रहेगी।

इस अवसर पर बुनियाद केन्द्र के लाभार्थियों और पदाधिकारियों ने जमकर नारा लगाया। सभी मिलकर नारा लगाते हुए कहा कि मतदाता ही है भाग्य विधाता, स्वच्छ लोकतंत्र की पहचान, सबको शिक्षा और मतदान, बढ़िया सरकार बनावल जाय और भ्रष्टाचार मिटावल जाय। स्वदेशी से स्वावलंबी, आयुर्वेद से पुष्ट भारत, स्वच्छता से खुशहाल भारत, एक वोट का मतलब एक ताकत, मतदान से देश मजबूत होता है।

मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। अच्छी सरकार चुनने से देश का सर्वांगीण विकास होता है। लोकतंत्र है महापर्व, हम करें इस पर गर्व। छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान। जो व्यक्ति वोट नहीं करता है, उसे अपनी समस्या के लिए रोने का हक नहीं। न जात पर न पात पर, स्थिरता और विकास की बात पर मोहर लगेगी।

गरीबों, किसानों, छात्र – नौजवानों, बेरोजगारों के हित में काम करने वालों को वोट दें। आधी रोटी खाना है वोट देने जाना है। वोट करना अधिकार है, अपना इस उंगली से गढ़ तू अपना सपना, आज के दिन जो वोट करेगा, वोट से ही देश बढ़ेगा आदि प्रेरक नारे लगाए गए । कार्यक्रम का संचालन बुनियाद केन्द्र प्रबंधक अमानुल्लाह अतहर द्वारा किया गया।

इस मौके पर बुनियाद केंद्र के सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट रिंकू सिंह, केस मैनेजर सिंह कुमारी पिंकी रानी, अकाउंटेंट प्रियंका कुमारी, आनंद मोहन, लाभार्थी पप्पू कुमार मोदी, गुलाबी देवी, सनोज कुमार, अरुण कुमार चक्रवर्ती, फुलेश्वर देवी, राजाराम, सुरेंद्र प्रसाद, मोहन यादव, अरुणा देवी, लखन राजवंशी, इंद्रजीत कुमार, नवीन निश्चल एवं अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई