बिहार में कोर्ट जा रहे वकील की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज, बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजेश पांडेय को गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि पहले भी अपराधियों ने पांडेय को धमकी दी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुचायकोट थाने के कुचायकोट बाजार के रहने वाले अधिवक्ता राजेश पांडेय अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से गोपालगंज सिविल कोर्ट जा रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर पोखरभिंडा के पास बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अधिवक्ता की बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और फिर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

परिजनों के मुताबिक गोली लगने से अधिवक्ता मौके पर ही गिर गये। आसपास के लोगों की मदद से अधिवक्ता को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिवक्ता की हत्या की खबर सुनने के बाद नाराज वकीलों ने सिविल कोर्ट के न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए कामकाज ठप कर दिया है तथा मौनिया चौक के पास अधिवक्ता हंगामा कर रहे हैं।

गोपालगंज सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वकील की हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की प्रत्येक कोणों से जांच कर रही है।

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?