Law and Order : पति ने थाने में लगाई गुहार, मेरी पत्नी से बचाओ

लखनऊ। पति के द्वारा पत्नी को मारने-पीटने की कहानी तो बहुत सुनी होगी पर क्या ऐसा भी सुना है कि पत्नी पति को मारती है उसके साथ नौकरों जैसा व्यवहार करती है। जी हां। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सामने आया है। मामला सिन्दुरिया थाने का है। थाने में मौजूद प्रभारी निरीक्षक के पास जाते हुए युवक ने पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है। पति ने पत्नी से गुहार लगाई है कि साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लीजिए। वह मुझे मारती-पीटती है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते की खटपट देख पुलिस भी पशोपेश में पड़ गई। पत्नी से बात हुई। इस पर वह बोलीि क मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। पति पैतृक संपत्ति को दलालों के चढ़ाने पर बेच रहे हैं। खेत बेचने का विरोध करने पर वह अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को समझाया और परिवार परामर्श केंद्र के जरिये इस समस्या का समाधान का आश्वासन दिया।
इस व्यक्ति ने थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करती है। गाली गलौज करती है। नौकरों जैसा सुलूक करती है। बुजुर्ग मां को भी परेशान करती है। वह उससे आजिज आकर अलग रहने लगा है। वह धमकाती है। उसकी कोई बात नहीं मानती है और बच्चों को भी देखभाल नहीं करती है दिनभर फोन पर बात करती है। ससुर से शिकायत करने  पर वह पत्नी का पक्ष लेते हैं। पति की शिकायत पर सिंदुरिया पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी पत्नी बात की ।
बात करने पर पता चला कि दोनों की शादी २० साल पहले हुई है। दोनों से एक बड़ी बेटी व एक बेटा है। २०१८ में महिला का चयन रोजगार सेवक पद पर हुआ है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस की पूछताछ में महिला का कहना है कि एक दलाल उसके पति को बहकाकर जमीन बिकवाने की साजिश रच रहा है। इसको लेकर वह पति को समझा रही है। जमीन बेचने से मना करने पर आए दिन विवाद हो रहा है। पति ने जो आरोप लगाये हैं वह निराधार है।

  • Related Posts

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल…

    Continue reading
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    JPSC की परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द किए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    • By TN15
    • August 22, 2026
    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    • By TN15
    • August 22, 2026
    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार