कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी को मिला टिकट

द न्यूज 15 

नई दिल्ली | कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता त्यागी को कांग्रेस पार्टी ने उत्तरप्रदेश के साहिबाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को 41 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें दिवंगत कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की पत्नी संगीता को भी गाजियाबाद के साहिबाबाद विधान सभा सीट से टिकट मिला है। संगीता त्यागी ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे प्रियंका गांधी ने उनसे फोन पर बातचीत की और चुनाव लड़ने को कहा। उनके कहने से ही वह चुनाव लड़ने को तैयार हुई। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को अपनी सीट के लिए नामांकन दाखिल करेगी।

हालांकि पति की मौत के बाद संगीता ने राजनीत में कोई रुचि नहीं दिखाई थी। वह डीएवी स्कूल की शिक्षिका रही हैं। संगीता त्यागी ने फिलहाल पार्टी के नेताओं की सलाह पर राजनीति में आने का मन बना लिया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी की दो साल पहले साल 2020 में 12 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उस समय वह एक टीवी चैनल में डिबेट का हिस्सा थे। उसी दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा, पत्नी और बेटे ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

संगीता त्यागी को टिकट मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर संजीव सिंह ने कहा, पार्टी के एक एक प्रखर वक्ता राजीव त्यागी के विचारों और कार्यों को आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी अब उनकी पत्नी संगीता त्यागी को मिली है। उम्मीद है वो बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ये ऐलान किया गया था कि उनकी पार्टी यूपी में 40 फीसदी महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारेगी जिसके बाद 125 उम्मीदवारों की पहली सूची में 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस की ओर से जारी 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 16 महिलाओं को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने उत्तरप्रदेश में अब तक 40 फीसदी युवा उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं।

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रदेश की जनता से वर्चुअली संवाद करते हुए कहा था कि यूपी विधानसभा चुनाव में रोजगार एवं शिक्षा ही असली एजेंडे हैं, जिन पर युवाओं को डटे रहना चाहिए और इन्हीं मुद्दों पर की जाने वाली राजनीति को आगे बढ़ाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी उन महिलाओं के हाथ में सत्ता देना चाहती है, जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष किया और जिन पर सत्ता के माध्यम से अत्याचार हुआ। कांग्रेस ने यूपी के उन्नाव की रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को उन्नाव सदर से टिकट दिया है। वहीं सोनभद्र में आदिवासियों की आवाज उठाने वाले रामराज कोल को भी उम्मीदवार बनाया है।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?