पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर आमिर हमजा पर चली गोली, गंभीर रूप से घायल

मौलाना आमिर हमजा पर गोली उस वक्त चली, जब वह एक टीवी कार्यक्रम खत्म करके घर वापस लौट रहा था, तभी उसकी गाड़ी पर बंदूकधारियों ने गोलियां बरसा दीं। पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर ए तैयबा के संस्थापक मौलाना आमिर हमजा पर अज्ञात बंदूकधारी ने गोली चला दी। गुरुवार को वह एक टीवी चैनल का कार्यक्रम खत्म करके घर जा रहा था। तभी घात लगाए अज्ञात बंदूकधारियों ने आमिर हमजा की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में आमिर हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आज सुबह 10 बजे के आसपास पाकिस्तान के लाहौर में कार में बैठे लश्कर ए तैयबा के संस्थापक आतंकी आमिर हमजा पर एक अज्ञात बाइक सवार बंदूकधारी ने लाहौर के पैको रोड पर पिंडी स्टॉप के पास अंधाधुंध गोलियां बरसा चला दीं. हमला उस समय हुआ जब आमिर हमजा एक स्थानीय समाचार चैनल में इंटरव्यू देकर अपने घर जा रहा था. हमले में आमिर हमजा के दाहिने हाथ में गोली लगी है।

 

सूत्रों के मुताबिक आमिर हमजा हमले में बच गया है और गोली उसके दाहिने हाथ को छूकर निकल गई. प्राथमिक इलाज के बाद आमिर हमजा को लाहौर पुलिस की सुरक्षा में घर भेज दिया गया है। जिस वक्त ये हमला हुआ आमिर हमजा के साथ पाकिस्तान के रिटायर्ड जज जस्टिस नजीर अहमद भी गाड़ी में थे। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई है, वह सुरक्षित हैं।

लश्कर ए तैयबा की राजनीतिक विंग पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग में आमिर हमजा की तस्वीर जारी करके दावा किया कि आमिर हमजा ठीक है और गोली लगने के बाद प्राथमिक उपचार करके उसे घर भेज दिया गया है जहां वो लाहौर पुलिस के अधिकारियों के साथ बातचीत का रहा है. हालांकि आमिर हमजा की हालत पर आधिकारिक पुष्टि अभी लाहौर पुलिस की तरफ से नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक आमिर हमजा पर हमला दो अज्ञात बाइक सवारों ने किया था और हमले के वक्त पाकिस्तान के रिटायर्ड न्यायाधीश नजीर अहमद गाजी भी गाड़ी में बैठे थे। आमिर हमजा ने हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर ए तैयबा की स्थापना की थी और इस समय भारत और अमेरिका ने इसे आतंकी घोषित किया हुआ है।

  • Related Posts

    पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले…

    Continue reading
    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ईरानी विमान में यात्रियों का मौत से सामना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन