‘लालू के लाल समझ लें आंकड़ों की ABCD’

तेजस्वी यादव को BJP ने दिया क्राइम ग्राफ वाला तगड़ा झटका

दीपक कुमार तिवारी

पटना । ‘लालू यादव के बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को आंकड़ों की एबीसीडी समझनी होगी। उन्हें कोई बात कहने से पहले खुद के भीतर झांकना होगा। भोजपुरी में एक प्रसिद्ध कहावत है। सूप हंसे तो हंसे, चलनी को हंसने का अधिकार नहीं, जिसमें 72 छेद हो।’ अपने कार्यालय में एनसीआरबी और राज्य अपराध ब्यूरो के आंकड़ों को खंगालने में जुटे बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज कुमार ने एनबीटी ऑनलाइन से बड़ी ही तार्किक बात कही। उन्होंने बातचीत में बताया कि तेजस्वी यादव को आरोप लगाने के पहले अपने कार्यकाल की ओर से भी नजरें उठाकर देखनी चाहिए। नीरज कुमार बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता हैं। हमेशा तथ्य आधारित बात करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि मेरे पास जो आंकड़े हैं, उस हिसाब से तेजस्वी यादव जब डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैठे थे, उस वक्त बिहार में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध की संख्या ज्यादा थी।
नीरज कुमार ने कहा कि हम लालू यादव के कार्यकाल को छोड़ भी दें, तो तेजस्वी के कार्यकाल में बिहार में रेप की घटनाओं में काफी इजाफा देखा गया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जब डिप्टी सीएम रहते हुए चार्टर्ड प्लेन में केक काटने में व्यस्त रहते थे, उस वक्त बिहार के किसी इलाके में बेटियों की अस्मत लूटी जाती रही। नीरज कुमार ने कहा कि वर्तमान आंकड़ों को ट्विस्ट कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद को संवेदनशील बताने वाले तेजस्वी यादव समझ लें कि उनके कार्यकाल में अपराध की क्या स्थिति रही। नीरज कुमार ने कहा कि बाकी अपराध को छोड़ दीजिए। तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर की घटना को एक्स पर पोस्ट किया था। हम उनको सिर्फ महिलाओं के प्रति हुए अपराध को ही सामने रखते हैं। बाकी अपराध की घटनाओं पर फिर कभी चर्चा करेंगे।
बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने पहली बार 20 नवंबर, 2015 को बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 1 दिसंबर, 2015 को कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उसके बाद उनके उपमुख्यमंत्रित्व वाले काल में महिलाओं के प्रति अपराध की क्या स्थिति रह? तेजस्वी यादव के छोटे से शासनकाल में ब्रूटल रेप की घटनाओं में इजाफा हुआ। नीरज कुमार ने कहा कि 20 नवंबर, 2015 से लेकर दिसंबर, 2015 तक तेजस्वी यादव के शुरुआती महीनों को छोड़ भी दिया जाए, तो बाकी दिनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की ज्यादा घटनाएं हुईं। एनसीआरबी की रिपोर्ट कहती है कि साल, 2016 में महिलाओं के खिलाफ 13 हजार 400 अपराध की घटनाएं हुईं। जिसमें 1008 ब्रूटल रेप की घटनाएं हुईं।
एनसीआरबी की रिपोर्ट कहती है कि साल, 2016 में महिलाओं के खिलाफ 13 हजार 400 अपराध की घटनाएं हुईं। जिसमें 1008 ब्रूटल रेप की घटनाएं हुईं। जिसमें 7 घटनाएं मात्र 6 साल की बच्चियों के साथ हुई। 12 साल की उम्र की 41 किशोरियों के साथ ब्रूटल रेप की घटनाएं हुईं। 16 साल की 121 लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुईं। 18 साल और उससे बड़ी उम्र की 584 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हुईं। 30 साल की उम्र की 146 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हुईं। ये तो महज क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का आंकड़ा है। सैकड़ों मामले ऐसे हुए, जो दर्ज नहीं हुए।
नीरज कुमार ने आगे कहा कि साल, 2017 में जुलाई महीने तक तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने रहे। 2017 का जनवरी से अगस्त तक का आंकड़ा और भी चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि महज आठ महीने में 804 ब्रूटल रेप की घटनाएं दर्ज हुईं। जिसके मुताबिक बिहार में उस दौरान रोजाना तीन महिलाएं रेप का शिकार हो रही थीं। ये आंकड़े उससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर जो मामले दर्ज हुए थे, उसी के बारे में हम आपको बता रहे हैं। साल, 2017 के अगस्त तक सबसे ज्यादा- जिस कटिहार में इंडिया गठबंधन के सांसद हैं, वहां 71 महिलाओं के साथ ब्रूटल रेप की घटनाएं हुई थीं। राजधानी पटना में 61 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया था। अररिया में 46 महिलाओं और भागलपुर में 45 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।
नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के दूसरे कार्यकाल का ब्यौरा देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का दूसरा कार्यकाल 10 अगस्त, 2022 से शुरू हुआ और 28 जनवरी, 2024 तक वो इस पद पर बने रहे। नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को पता है कि इस दौरान बिहार में महिलाओं के साथ क्या-क्या हुआ। उन्हें पता कैसे होगा?पढ़ाई-लिखाई और अध्ययन से मतलब हो, तब न। नीरज कुमार ने कहा कि वर्ष 2022 में बिहार में 881 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुईं। औसतन रोजाना दो महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हुईं। नीरज कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि आप 10 अगस्त, 2022 को डिप्टी सीएम बने। प्रति महीने के हिसाब से 73 रेप की घटनाओं का अनुमान लगाकर चलें। तो अगस्त से दिसंबर 2022 तक आपके कार्यकाल में 365 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हुईं। ये सभी घटनाएं थानों में दर्ज हुईं। कई घटनाओं में पीड़ित के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया गया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इनमें से 10 महिलाएं ऐसी थीं जिनकी उम्र 45 से 60 वर्ष के बीच थी। आप जब भी एनडीए सरकार पर सवाल उठाए, तो जरा इन आंकड़ों पर गौर जरूर फरमा लें।
नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को संबोधित करते हुए कहा कि साल, 2023 में आप पूरे वर्ष कुर्सी पर बने रहे। दैवयोग से इस वर्ष का आंकड़ा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने अभी तक अपलोड नहीं किया है। लेकिन तेजस्वी जी, 2023 में आपके कार्यकाल में हुई कुछ चर्चित बलात्कार की घटनाओं का हम पूरा ब्योरा दे रहे हैं। क्या उस वक्त आपकी जुबान को लकवा मार गया था।
आखिर में बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अब जरा ध्यान से सोचिएगा महोदय। एक्स पर क्राइम ग्राफ टाइप करने से पहले जरा इन आंकड़ों और घटनाओं पर नज़र डालिएगा। उसके बाद अपनी छाती पर हाथ रखिएगा, उसके बाद खुद से सवाल कीजिएगा। उस वक्त आप क्या कर रहे थे। रेप जैसी घटनाओं को सियासी मोड़ देकर अपनी राजनीति को पॉलिश लगाने से पहले जरा अध्ययन कीजिए, मनन कीजिएगा। आंखें खुल जाएं, उसके बाद कुछ बोलिएगा।
ये घटनाएं आपके कार्यकाल में हुई हैं। जब सत्ता सुख में मतवाले होकर आप चार्टेड प्लेन में केक काट रहे थे, उस वक्त बिहार के किसी न किसी गांव में तीन लड़कियों की रोजाना अस्मत लूट रही थी। इसलिए जरा संभलकर बलात्कार और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर अपनी राजनीति चमकाइए। वरना आज की युवा पीढ़ी जागरूक है। कहीं सियासी पिच पर युवा आपको बोल्ड न कर दें।

  • Related Posts

    ‘शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो’, राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?