प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अब ‘बाप’ पर उतरे लालू यादव

राम नरेश

पटना । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग से पहले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ‘बाप’ पर उतर आए हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर पांच कड़ी बातें लिखकर शेयर की हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भूतपूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चरित्र चित्रण जारी किया है। उन्होंने पांच बातें लिखी हैं। इन पांच बातों की शुरुआत उन्होंने ‘बाप’ से की है। इस चुनाव में रिश्ते-नातों के साथ जनसंख्या नियंत्रण आदि पर तो बातें हो ही रही थीं, लेकिन अब बात ‘बाप’ तक आ पहुंची है।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लिखा है कि पांचवें चरण तक देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच बातें साफ-साफ समझ चुकी है। लालू ने लिखा है कि सच क्या सच का बाप भी आ जाए तो मोदी जी से सच नहीं उगलवा सकता है। जनता से झूठ बोलने में मोदी जी को परम आनंद की अनुभूति होती है।
जनता के मुद्दों पर बात करने से मोदी जी का कलेजा काँप जाता है।

देश को गुमराह करने तथा समाज में अफवाह, नफरत एवं भ्रम फैलाने में मोदी जी को मज़ा आता है।देश को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की अग्नि में झोंकने से मोदी जी को प्रसन्नता मिलती है।

इसके पूर्व लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर कहा था कि तीन चरणों के चुनाव ने पीएम मोदी को बिहार ने सड़क पर ला ही दिया है। अब बाकी बचे चार चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम