Site icon Thenews15.in

लालू प्रसाद विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी में फुकेंगे जान

भवेश कुमार

पटना। आरजेडी का 28वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मनाया जाएगा। इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत अन्य सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। आरजेडी की स्थापना
दिवस के मौके पर लालू प्रसाद यादव पार्टी में आने वाले विधानसभा को लेकर हुंकार भरेंगे।

लालू प्रसाद यादव पार्टी कार्यालय में पहुंचकर विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी में जान फुकेंगे। स्थापना दिवस पर आरजेडी पार्टी के कई अन्य प्रमुख नेता भी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे।

स्थापना दिवस समारोह में 5 जिला के कार्यकर्ता और प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। जिनमें पटना, वैशाली, भोजपुर, जहानाबाद एवं अरवल के कार्यकर्ता और नेता भाग लेंगे। जबकि अन्य जिला के साथी पटना अपने-अपने जिला में ही स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।

Exit mobile version