Site icon Thenews15.in

लालू को चार और राहुल बाबा को 40 सीटें भी नहीं मिल रही : अमित शाह

अभिजीत पाण्डेय

बेतिया । गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन का सूफड़ा साफ होने वाला है। इंडी गठबंधन के लोग झूठ का व्यापार करने वाले लोग हैं। झूठ बोलकर विजय प्राप्त करना चाहते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह बेतिया के रमना मैदान में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल और सुनील कुमार के लिए वोट मांगा और कहा कि मैं चंपारण की धरती को प्रणाम करता हूं। अमित शाह ने कहा कि चार चरण के चुनाव खत्म हो चुके है, कल पांचवें चरण का चुनाव है। मेरी बात डायरी में लिख लीजिए, चारों चरण में मोदी जी कुल 270 का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

लालू जी की पार्टी को चार सीटें भी नहीं मिल रही। और, राहुल बाबा को 40 सीटें भी नहीं मिल रही है। इंडी गठबंधन का सूफड़ा साफ होने वाला है। गृह मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन का सूफड़ा साफ होने वाला है। इंडी गठबंधन के लोग झूठ का व्यापार करने वाले लोग हैं। झूठ बोलकर विजय प्राप्त करना चाहते हैं।

यह लोग कहते हैं कि मोदी जी 400 पार करेंगे तो आरक्षण हटा देंगे। इससे बड़ा झूठ और कुछ हो ही नहीं सकता है। आप बताइए मोदी जी 10 साल से आपकी सेवा कर रहे हैं? क्या अब तक आरक्षण को हाथ भी लगाया है? मैं आप आपके बीच में कहकर जाता हूं कि जब तक संसद में भाजपा का एक भी सांसद है एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को कोई भी हाथ नहीं लगा सकता है।

गृह मंत्री ने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में पांच व चार प्रतिशत मुस्लिमों को कांग्रेस ने आरक्षण दिया। यह संविधान के खिलाफ है। गृह मंत्री ने कहा कि हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत नहीं देता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लालू यादव कहते हैं कि मुसलमानों को शत प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए। लालू जी, किसका आरक्षण काट कर दोगे? दलितों का, आदिवासियों का या पिछड़ा समाज का आरक्षण काट कर दोगे, स्पष्ट करो।

लालू प्रसाद वोट बैंक और बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस की गोद में जाकर बैठक गए हैं। कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा विरोधी राजनीति की है। हमारे पीएम मोदी ने पिछड़ों को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया।

Exit mobile version