20 मई 2025 देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर गौतमबुद्धनगर के मजदूर संगठनों ने की बैठक : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, मजदूरों के अधिकार और सुरक्षा छीनने वाले विनाशकारी 4 श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) को अविलंब रद्द करने की मांग को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय राष्ट्रीय फेडरेशनों व एसोसिएशनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर 20 मई 2025 को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल को गौतम बुद्ध नगर में सफल बनाने के लिए नोएडा गौतम बुध नगर के मजदूर संगठनों के नेताओं की बैठक आज सेक्टर- 3, नोएडा पार्क में हुई।
बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की योजना तय की गई साथ ही बैठक में इंटक नेता संतोष तिवारी, योगेंद्र चौहान, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, रामस्वार्थ, टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, एक्टू नेता अमर सिंह, प्रेम त्यागी, हिंद मजदूर सभा के नेता रितेश झा, एटक नेता मोहम्मद नईम, यूपीएलएफ नेता राम नरेश यादव, यूटीयूसी नेता नूर आलम ने उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन के 8 साल पूरे होने पर उपलब्धियां के नाम पर मचाएं गए शोर सबका साथ सबका विकास के नारे पर प्रहार करते हुए कहा कि योगी सरकार ने अपने 8 साल के कार्यकाल में एक बार भी मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं किया है। जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है आज प्रदेश में मजदूरों का न्यूनतम वेतन 11000 रुपया से भी कम है इतने कम वेतन में मजदूर कैसे जिंदा रह पाएगा यह बात प्रदेश सरकार की समझ में क्यों नहीं आ रही है? योगी सरकार के शासनकाल में श्रम कानून के उल्लंघन के मामले बढ़ने से मजदूरों का उत्पीड़न- शोषण शीर्ष स्तर पर है! योगी सरकार के राज्य में पुलिस प्रशासन की निरंकुशता बढ़ी है! योगी सरकार ने प्रदेश के कामगारों के पक्ष में आज तक कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे सरकार अपनी उपलब्धियां के रूप में गिना सके सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला है! वक्ताओं ने कहा कि सरकार जिस दिन मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को लागू करेगी उसके अगले दिन से व्यापक स्तर पर मजदूर संगठन जबरदस्त तरीके से विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे! साथ ही उन्होंने जनपद के मेहनतकशों से 20 मई 2025 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को जनपद में सफल बनाने की अपील किया।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?