त्रिमुला इण्डस्ट्रीज के प्रबंधक को श्रम विभाग का दूसरी बार नोटिस!

नोटिस जारी कर 2 फरवरी के लिए उपस्थित होने तिथि है मुकर्रर, श्रमिकों के मजदूरी से जुड़ा है मामला

सिंगरौली । जिले के गोंदवाली में स्थित त्रिमुला इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के नियोजक/प्रबंधक को सहायक श्रमायुक्त सिंगरौली ने  दूसरी बार नोटिस जारी करते हुये 2 फरवरी तक दस्तावेजों के साथ उपस्थि होने के लिए पत्र जारी किया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ि़त श्रमिक विनोद कुमार साकेत निवासी गोरबी ने अपनी समस्याओं को लेकर पहले कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। श्रमिक का आरोप है कि उनसे लंबे समय तक कैमिस्ट के पद पर कार्य लिया गया, लेकिन समय पर वेतन और अन्य वैधानिक सुविधाएं नहीं दी गईं। कलेक्टर के निर्देश पर मामला श्रम विभाग को सौंपा गया, जहां जांच के बाद कंपनी को नोटिस जारी किया गया। पहले नोटिस के बावजूद जब कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और न ही आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, तो श्रम विभाग ने अब दूसरी बार नोटिस जारी कर सख्त रुख अपनाया है। नोटिस में कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह नियोजन से जुड़े अभिलेख, उपस्थिति पंजी, वेतन पंजी सहित सभी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखे। इसके बावजूद संविदा त्रिमुला कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी श्रम विभाग के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसे विभाग की अवहेलना माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि श्रमिकों के अधिकारों से जुड़ा यह मामला है, जिसे किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। श्रम विभाग के रुख से साफ  है कि विभाग अब सख्त नजर आ रहा है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यदि इस बार भी कंपनी द्वारा जवाब नहीं दिया गया, तो प्रकरण में एक तरफा कार्रवाई करते हुए नियमानुसार दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। पीड़ित श्रमिक  का कहना है कि उन्हें अब भी न्याय की उम्मीद है और वे चाहते हैं कि प्रशासन सख्त कार्रवाई कर उन्हें उनका हक दिलाए। फिलहाल, दूसरी बार जारी नोटिस के बाद भी कंपनी की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?