हर मतदान केन्द्र पर बनेगी कोविड हेल्प डेस्क मतदान के दौरान सख्ती से होगा कोविड प्रोटोकाल का पालन 

द न्यूज 15 
नोएडा। जनपद में कोविड संक्रमण काफी हद तक काबू हो गया है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच जनपद में 10 फरवरी को मतदान भी होना है। कोविड को ध्यान में रखते हुए मतदान की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां चुनाव ड्यूटी में जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड से बचाव के लिए दवा किट उपलब्ध करायी जा रही है वहीं मतदान के दिन हर मतदान केन्द्र पर कोविड हेल्प डेस्क बनायी जाएगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- मतदान केन्द्रों पर कोविड हेल्प बनाने की सभी तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए जरूरी सामग्री का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वह मतदान के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया-सभी मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने और स्क्रीनिंग के लिए कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी कर्मियों को मेडिसिन किट उपलब्ध करा दी गयी है। मतदान केंद्रों पर बनने वाली कोविड हेल्प डेस्क पर स्वास्थ्य कर्मियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। वह मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले मतदाताओं की स्क्रीनिंग करेंगी और लक्षणयुक्त मतदाताओं को अलग से बनाए गए बूथ पर मतदान करने के लिए भेजेंगी।उन्होंने कहा मतदान के दौरान हर काम चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुरूप किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क लगाकर मतदान केंद्र पर पहुंचें। हर मतदान केन्द्र पर प्रवेश करने से पहले सभी मतदाताओं के हाथों को सेनिटाइज कराया जाएगा।मतदाताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कतारबद्ध किया जाएगा। इसके लिए हर बूथ के बाहर मार्किंग की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मतदान के दौरान खुद जागरूकता का परिचय दें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और सुरक्षित मतदान कराने में प्रशासन की मदद करें। लगायी जा रही है प्रीकॉशन डोजडा. दोहरे ने बताया- चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रीकॉशन डोज दी जा रही है। उन्होंने बताया मतदान में ड्यूटी के लिए होशियारपुर स्थित इंटर कालेज में चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। यहीं पर उनका टीकाकरण किया जा रहा है।

Related Posts

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

  • By TN15
  • November 16, 2026
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

  • By TN15
  • November 16, 2026
Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

  • By TN15
  • November 16, 2026
347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’