इंद्रवर्धन राठौड़
सीआईडी क्राइम वड़ोदरा जोन में दर्ज एफआईआर नंबर 04/2019 में गिरफ्तार हुए आरोपियों की जमानत याचिका को कोर्ट ने ग्रांटेड करते हुवे अपने जजमेंट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस में सहारा निवेसको का भुगतान सेबी द्वारा किया जाना है। यह आरोपी सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के एम्प्लोयी है और सात साल से कम की सज़ा का प्रावधान है इसके लिए आरोपियो को जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए ।
अब आप के सामने कुछ सच्चाई रख रहा हु ।
(1) सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड बाई लोवज़ ( बंधारण ) में ऑफिसर की व्याख्या की गई है जिसमे मैनेजर भी शामिल है ।
आरोपी (1) सहदेव पाटिल न्यायमन्दिर ब्रांच का मैनेजर था (2) जुबेर इशाक पटेल वड़ोदरा सेक्टर ऑफिस का मैनेजर था ।
(2)माननीय सुप्रीम कोर्ट में चल रहे सहारा इंडिया रियल एस्टेट कारपोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड विरुद्ध सेबी मामले का सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के निवेसको का कोई लेनादेना नही है ।
(3) वड़ोदरा डीसीबी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 25/2018 में सहारा क्यूशॉप यूनिक प्रोडक्ट रेंज लिमिटेड ने माननीय कोर्टमे 9.46 करोड़ रुपये जमा किये है ।
अगर सहारा निवेसको का भुगतान सेबी को करना है तब सहारा इंडिया ने इतनी बड़ी रकम कोर्ट में जमा क्यों किया ??
(4) सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड द्वारा सीआईडी क्राइम वड़ोदरा जोन में दर्ज एफआईआर के बाद भी गुजरात राज्य में आई सहारा ऑफिस से करोड़ो रूपये डिपॉजिट कलेक्ट किये हैं, ऐसा क्यु हो रहा था ??
(5) सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद भी अपने चहेते कार्यकर्ता/निवेसको का भुगतान किया गया लेकिन एफआईआर में दर्ज सहारा निवेसको का भुगतान आज दिन तक नही किया गया है , ऐसा क्यों हो रहा है ??
(6) सहारा निवेसको का भुगतान नही किया गया लेकिन सुब्रत रॉय को करीबन 2000 करोड़ रुपये का एडवांस लोन दिया गया ,ऐसा क्यों किया गया ??
(7) सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ सहारा निवेसको का भुगतान नही कर धोखाधड़ी करने के मामले में सीआईडी क्राइम वड़ोदरा जोन में दर्ज एफआईआर के बाद भी सहारा निवेसको का का भुगतान नही किया गया है जबकि सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के चैयरमेन एवम डाइरेक्टर को आज दिन तक करोड़ो रूपये की सैलरी, डाइरेक्टर फीस, इंसेंटिव दिया गया है , ऐसा क्यों हो रहा है ??
(8) सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद आज तक गुजरात राज्य में आई सभी सहारा ऑफिस/सहारा बैंक खातों को सीज करना चाहिए था, ऐसा क्यों नही किया गया है ??
(9) सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ दर्ज एफआईआर के चलते जरूरी जांच कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए, ऐसा क्यों नहीं हुआ है ??
(लेखक रंग दे बसंती के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं)

