Kk Singer Death: तड़प- तड़प के गाने वाले के.के. अब नही रहें

Kk Singer Death

Kk Singer Death: कॉलेज फेयरवेल का Anthem गाने वाले महान गायक के.के. कृष्णकुमार कुन्नथ का असमय निधन हो गया। कृष्णकुमार कुन्नथ बंगाल में लाइव शो (Kk Kolkata Concert) के दौरान तबीयत खराब होने के कुछ समय बाद ही उनकी मौत की खबर आई। इस असमय मौत पर सभी दुखी हैं, आज के.के. का पार्थिव शव उनके परिवार को सौंपा जाएगा।

के.के. जिन्हें कभी भी मीडिया का अटेन्सन नहीं चाहिए था, हमेशा चकाचौंध से दूर रहने वाले के.के. आज चुपचाप आज हम सभी के बीच नहीं रहे उनके जाने की खबर (Kk Singer Death) आने के बाद हर छोटी बड़ी हस्ती ने उनके जाने पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री से लेकर बॉलीवुड के हर दिग्गज उन्हे अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दे रहे हैं ।

वो के.के. जिनके कोई हेटर नही –

के.के. के जाने पर चारों ओर से श्रद्धांजलि आने का कारण न केवल उनके गाने बल्कि उनका व्यक्तित्व भी था, के.के खुद हमेशा लो प्रोफाइल में रहना पसंद करते थे। उन्हे मीडिया की अटेंशन पसंद नही थी, जिस जमाने में लोग अटेंशन पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार होते है वही एक तरफ के.के. आज के दौर में रहते हुए इन सभी चीजों से दूरी बना कर रखते थें। इसलिए आज उनके यू चले जाने पर सभी शोक में हैं।

सिंगर के.के. के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहां –

Kk Singer Death, Kk Kolkata Concert, Kk Singer Death Reason

“प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ जुड़ा हुआ था। हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।”

इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल सभी ने उन्हें याद किया।

Also Visit – जानिए कौन है पंचायत वाले जीतू भैया ?

सिंगर इमरान हाशमी के कई गानों में के.के. ने आवाज दी थी ये आवाज इतनी सटीक बैठती थी कि लोगों को कन्फ्यूजन हो जाता थी कि ये इमरान की ही असली आवाज हैं। लेकिन के.के. ने न केवल इमरान हाशमी बल्कि सलमान खान के गाने तड़प- तड़प और बजरंगी भाईजान के गाने, शाहरुख के गाने आंखों में तेरी, आर माधवन को सच कह रहा है दीवाना के लिए आवाज दे कर हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

अपनी जिंदगी पूरी जिंदगी गाने को समर्पित कर देने वाले के.के. आखिरी वक्त भी कोलकाता ( Kk Kolkata Concert) के एक कंसर्ट में गाना गा रहे थे। उनकी मौत के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने भी उन्हे श्रद्धांजलि दी।

इनरान हासमी ने उन्हे कुछ इस प्रकार याद किया –
Kk Singer Death, Kk Kolkata Concert, Kk Singer Death Reason
“एक आवाज और प्रतिभा जैसी कोई और नहीं.. वे उन्हें अब उसके जैसा नहीं बनाते हैं। उनके द्वारा गाए गए गानों पर काम करना हमेशा से कहीं ज्यादा खास था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे केके और अपने गीतों के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगे। आरआईपी लीजेंड केके”

के.के. ने अपने कैरियर की शुरुआत के समय ज्यादा पहचना न मिलने पर वो कहते हैं कि ये अच्छी बात है कि आपको नाम कमाने में समय लग रहा हैं, ताकि आप ज्यादा से ज्यादा चींजे सीख सकें। और आपकों इतना धैर्य रखना भी चाहिए भले ही आप कितना हुनरमंद हो। के.के की मौत का कारण हार्ट अटैक (Kk Singer Death Reason) बताया जा रहा हैं।

यहा क्लकि करके आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते हैं

के. के. ने बिना किसी भी सपोर्ट के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई, जब के.के. आए थे तब सोनू निगम और कुमार सानू जैसे दिग्गजों के गाने लोग सुनना पसंग करते थें। वहीं जब लोग कैसेट का उपयोग कर बड़ी मुश्किल से गाने सुनते थे ऐसे समय में के.के. ने अपने गानों के दम पर लोगो को अपना दीवाना बनाया। पिछले कुछ समय से के.के. कम ही गाने गा रहे थे ऐसे उनकी मौत की खबर (Kk Singer Death) आने पर अब हम कभी वो प्यारी आवाजों में नयें गाने नही सुन पाएंगे।

Related Posts

महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!
  • TN15TN15
  • August 1, 2026

1 अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के स्तंभ,…

Continue reading
वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत
  • TN15TN15
  • July 31, 2026

Franco Baresi Dies News: वर्ल्ड कप विजेता इटली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

  • By TN15
  • August 6, 2026
9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

  • By TN15
  • August 6, 2026
उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

  • By TN15
  • August 6, 2026
10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • August 6, 2026
हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

  • By TN15
  • August 6, 2026
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

  • By TN15
  • August 5, 2026
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’