किशनगंज : बदमाशों ने बंदूक की नोक पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी से साढ़े आठ लाख लूटे

 किशनगंज। बिहार के किशनगंज में बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। गुरूवार की शाम दिघलबैंक थाना क्षेत्र के धनतोला के पास माइक्रो फाइनेंस कंपनी जागरण के कर्मियों से अज्ञात बाईक सवार झपटमारों द्वारा बंदूक के नोंक पर साढ़े आठ लाख रूपये लूट लिए। इस दौरान अपरधियों द्वारा नन बैंकिंग कंपनी के प्रबंधक उत्तम बर्मन को गोली भी मारी गई है। गोली वर्मन के कंधे में लगी है जो अंदर हीं फंसी हुई है। फिलहाल उसे बेहतर ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक से किशनगंज रेफर कर दिया गया है।
इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक किशनगंज सागर कुमार ने कहा कि एफएसएल की टीम के द्वारा वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य संकलन किया जाएगा। एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का उदभेदन कर लिया जाएगा। घटना दिघलबैंक धनतोला सड़क पर धनतोला स्टेट बैंक से करीब एक किलोमीटर पहले बांस झाड़ के पास उस वक्त घटी जब सड़क सूनसान था।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत