सुनपुरा में हुई किसान सभा की महापंचायत

ग्रेटर नोएडा। अवडा कंपनी स्थित सुनपुरा में किसान सभा की महापंचायत हुई, जिसमें खेड़ी भनौता और संनपुरा के किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। किसानों में सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि नए कानून को लागू किया जाए जिसके अंतर्गत 20% विकसित प्लाट सभी प्रभावित किसानों को दिया जाए एवं मुआवजे के रेट सर्किल रेट का चार गुना दिया जाए। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं है।

 

खेडी कमेटी के अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि किसान विकास के विरुद्ध नहीं है परंतु विकास में किसानों की भागीदारी नए कानून के अनुसार सुनिश्चित की जाए सुनपुरा कमेटी के अध्यक्ष सुशील ने कहा की अवाडा कंपनी में और जमीन किसान तभी देंगे जब जमीन का मुआवजा बाजार भाव पर तय किया जाए एवं कानून के अनुसार 20 पर्सेंट जमीन विकसित कर दी जाए। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा नए कानून को लागू करने की लड़ाई लगातार लड़ रही है 25 नवंबर को एक बार फिर किस कलेक्ट्रेट पर अपना आंदोलन कर रहे हैं जिसमें आप सब इन मांगों को लेकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण और किसान जनप्रतिनिधियों की चिंता का विषय नहीं है यही वजह है कि वह कभी भी मुख्यमंत्री के सम्मुख किसानों की कोई मांग नहीं रखते किसान सभा के आंदोलन के नतीजे में प्राप्त उपलब्धियां पर झूठा श्रेय लेने की कोशिश करते हैं यह और कुछ नहीं केवल उनकी कमजोरी को ही जाहिर करता है।

किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि हमारी लड़ाई कानून का पालन कराने की है प्राधिकरण और प्रशासन और सरकार का कर्तव्य है कि वह कानून का पालन करें और किसानों को उनका हक दें। किसान सभा 10% प्लॉट नए कानून को लागू करने की लड़ाई को उसके अंतिम नतीजे तक पहुंच कर ही दम लेगी। शिशांत भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम हर हाल में अपने मकसद में कामयाब होंगे, जरूरत है किसान सभा के साथ संगठित होने की एकता कायम करने की और 25 नवंबर को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव करने की। पंचायत की अध्यक्षता महाशय दयाराम ने की। पंचायत में गबरी मुखिया सुरेश यादव मनोज यादव सतीश यादव अशोक भाटी डॉक्टर जगदीश यतेंद्र, डाक्टर जय किशन विजय यादव अशोक आर्य करण सिंह नागर सुरेंद्र पंडित जी नरेश नगर मोनू मुखिया शामिल रहे।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?