किसान सभा गौतम बुध नगर 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल में शामिल होकर किसानों के विरुद्ध सरकार द्वारा यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के साथ की गई डील का विरोध करेगी।- आज जैतपुर कार्यालय ग्रेटर नोएडा पर किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता पप्पू ठेकेदार ने की। बैठक का संचालन महासचिव जगबीर नंबरदार ने किया। आज किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक में 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया गया किसान सभा की जिला कमेटी ने 16 फरवरी को यमुना प्राधिकरण पर किसान एकता संघ की महापंचायत में समर्थन करने एवं शामिल होने का भी फैसला लिया। इसी सिलसिले में किसान सभा ने 1 मार्च को किसान सभा की नई कमेटी के चुनाव के लिए सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में बताया कि किसान सभा आबादी निस्तारण भूमिहीनों के लिए वेंडिंग जोन में आवंटित दुकानों में आरक्षण सुनिश्चित करते हुए आवंटन कराने सर्किल रेट को बढ़ाते हुए नए कानून को लागू करवाने एवं 10% प्लाट के मुद्दे पर वचनबद्ध है प्राधिकरण के स्तर पर किसान सभा ने आबादियों के निस्तारण की कार्रवाई तेजी से शुरू करवाई हुई है जिसमें 20 गांवो का निस्तारण 10 फरवरी को प्रस्तावित है किसान सभा किसानों के पक्ष में आबादी निस्तारण सुनिश्चित कराएगी। गौरतलब है कि किसान सभा के आंदोलन के परिणाम में 854 प्रकरणों की सुनवाई होकर आबादी का निस्तारण किया जाना है इस संबंध में किसान सभा के कार्यकर्ता वर्ष 2023 और 2024 में जेल भी जा चुके हैं। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई भारत सरकार द्वारा किसानों के हितों से समझौता करते हुए यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के साथ की गई डील की निंदा एवं आलोचना की गई, अमेरिका और यूरोप से सस्ते आयात के दरवाजे खोलकर सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल किसानों से दोगुनी आमदनी करने के संबंध में झूठ बोला है बल्कि अब किसानों के साथ धोखा करते हुए यूरोप और अमेरिका के के कृषि माल के लिए भारत को डंपिंग ग्राउंड बना दिया है जहां भारत में किसान पहले ही हताशा में आत्महत्या करने को मजबूर हैं सरकार के इस कदम से खेती किसानी बर्बाद हो जाएगी। किसान सभा यूरोप और अमेरिका के साथ हुई कृषि आयात के संबंध में डील का पुरजोर विरोध करती है और इस संबंध में 12 फरवरी को होने वाले देशव्यापी आंदोलन में हिस्सेदारी करने का ऐलान करती है। आज की बैठक में सुरेश यादव विजय यादव मनोज यादव सुरेंद्र यादव जोगेंद्र प्रधान धर्मेंद्र भाटी देशराज राणा ओम दत्त शर्मा नरेश नागर पप्पू ठेकेदार करतार नागर मोनू मुखिया सुशांत भाटी राहुल नागर भगत सिंह चेची गुरप्रीत एडवोकेट निशांत रावल भोजराज रावल सुधीर रावल सुशील मुकेश खेड़ी डॉक्टर जगदीश खेड़ी महेश प्रजापति रामपुर एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल रहे।








