10 फीसदी प्लाट, नया कानून एवं आबादी के मुद्दे पर बड़ी लड़ाई लड़ेगी किसान सभा 

मासिक बैठक में लिया गया निर्णय 

ग्रेटर नोएडा। किसान सभा की मासिक बैठक में 10% प्लाट, नया कानून, एवं आबादी के मुद्दे पर अंत तक लड़ाई का किया ऐलान-3 जुलाई के आंदोलन जिसमें गौतम बुद्ध नगर डीएम जो हाई पावर कमेटी के सदस्य भी हैं उन्होंने आश्वासन दिया था कि कमेटी 10 तारीख तक अपनी सिफारिशें दे देगी। किसान सभा ने 3 जुलाई के आंदोलन के बाद की स्थितियों पर आज की कमेटी में विचार किया विचार उपरांत निर्णय लिया गया कि हाई पावर कमेटी आंदोलन के दबाव में बनी है माननीय जिलाधिकारी उसके सदस्य हैं हाई पावर कमेटी को किसानों के उक्त तीनों वाजिब मुद्दों पर अपनी सिफारिशें किसानों के पक्ष में माननीय मुख्यमंत्री को सौंपनी है यदि कमेटी की सिफारिश किसानों के विपरीत गई तो किसान सभा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को बंद करने का कार्य करेगी। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने संबंधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष 16 सितंबर को सभी मुद्दों पर प्राधिकरण ने लिखित में आश्वासन दिया था परंतु सारी समस्याएं अभी भी लंबित हैं हाई पावर कमेटी के माध्यम से समस्याओं के समाधान का रास्ता निकला है इसलिए किसान सभा की पूरी नजर हाई पावर कमेटी की सिफारिश पर लगी हुई है। किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि किसान सभा दृढ़ संकल्प के साथ लगी हुई है और हर हाल में सिफारिश किसानों के पक्ष में करवा कर और समस्याओं को हल करवा कर ही दम लेगी।  किसान सभा के जिला संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा प्राधिकरण स्तर के मुद्दों पर प्राधिकरण ढीला रवैया अपना रहा है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 1451 मसलों की लीज बैक, 6% के प्लाट की पात्रता लगाई जाने, आबादियों का निस्तारण प्राधिकरण स्तर पर तुरंत किया जाना संभव है प्राधिकरण स्तर की इन समस्याओं को तुरंत हल किया जाए। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने कहा लड़ाई आर पार की है 3 तारीख को दिये आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई तो किसान सभा तुरंत आंदोलन में उतरने का निर्णय करेंगी। आज की मासिक बैठक में निशांत रावल सुधीर रावल संदीप भाटी शिशांत भाटी सुले यादव सुशील विक्रम सुंदर भनोता मुकुल चौहान जी सचिन भाटी अजब सिंह सलारपुर महेश प्रजापति अजय पाल भाटी रामपुर, अशोक भाटी, मोहित नागर, प्रशांत भाटी, कौशल शर्मा, सूले यादव, गबरी यादव, धर्मेंद्र एडवोकेट गुरप्रीत एडवोकेट रण सिंह यादव, सुरेश यादव, वेद प्रकाश यादव शामिल रहे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?