kisan Movement : बीजेपी पर बरसे राकेश टिकैत

kisan Movement : अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल, कहा-24 साल भी कोई रिटायर्ड होने की उम्र होती है

किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हाथरस जिले के मुरसान ब्लॉक में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान राकेश टिकैत एक बार फिर बीजेपी सरकार की नीतियों को लेकर सरकार पर बरसे। उन्होंने बीजेपी सरकार को धोखेबाज भी कहा और अग्निपथ योजना को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। राकेश टिकैत किसान आंदोलन के दौरान से ही बीजेपी सरकार पर हमलावर रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने अग्निपथ योजना को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं को चार साल बाद नौकरी छोड़कर क्या काम करने को कहा जाएगा ? क्या कभी कोई 24 साल की उम्र में भी रिटायर्ड होता है।

राकेश टिकैत अग्निपथ योजना को गलत स्कीम बताते हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान जेल में बंद युवाओें को तुरंत छोड़ने की मांग भी की। किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा बीजेपी सरकार धोखा देने वाली सरकार है। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद सरकार ने किसान कमेटी बनाने का वादा किया था लेकिन अभी तक सरकार ने कोई कमेटी नहीं बनाई है। सरकार साफ झूठ बोल रही है। अगर किसान एकजुट नहीं हुए तो तमाम मामलों में किसानों को भारी नुकसान होगा। चाहे वो बिजली बिल हो, जमीन अधिग्रहण हो, आंदोलन के मुकदमे हों, इन सभी मुद्दों को लेकर सभी को एकजुट होना होगा। तभी हम अपनी लड़ाई को जीत पाएंगे।

राकेश टिकैत ने अधीर रंजन चौधरी के मामले पर भी मीडिया से बात करते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा बीेजेपी सदन नहीं चलने देगी और अधीर रंजन चौधरी की हिंदी सच में खराब है। अगर किसी के मुंह से कोई शब्द गलत निकल गया और अगले ने गलती मान ली बात को क्यों आगे बढ़ाते ? बीजेपी सरकार को कामों पर ध्यान देना चाहिए। इससे पहले राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर एमएसपी पर कमेटी बनाने के निर्णय को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी का गठन संयुक्त किसान मोर्चा के किसान संगठनों की बिना राय लिये किया है। उसमें तीन काले कृषि कानूनों के घोर पक्षधर नौकरशाहों, किसान नेताओं को शामिल कर देश के किसानों के साथ छल किया है। भाकियू इस फर्जी एमएसपी कमेटी को सिरे से खारिज करती है।

  • Related Posts

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सेवारत अधिकारी को…

    Continue reading
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन 9 अगस्‍त की क्रांति की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

    हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

    • By TN15
    • August 8, 2026
    हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी