kisan Andolan : यूरिया खाद की कालाबाजारी रोके प्रशासन : उस्मान

किसान यूनियन ने तहसीलदार सदर को सौंपा ज्ञापन

शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के बैनर तले किसान तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए तथा फास्फेट उर्वरक की कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा हर वर्ष रबी की फसल के समय में एनपीके डीएपी उर्वरक के कमी से किसान परेशान रहते हैं, जिसका फायदा समिति कर्मी और खाद माफिया उठाते हैं क्योंकि समिति कर्मियों की मिलीभगत से खाद माफिया पहले ही गोदामों से खाद खरीद लेते हैं।

समितियों पर खाद उपलब्ध ना होने की वजह से यह खाद माफिया प्रति बोरा 100 से 200 रुपए अधिक वसूलते हैं। इतना ही नहीं इस समय नकली खाद का धंधा भी जोर शोर से चल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की  कि किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाए और खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए अन्यथा किसान यूनियन पूरे जिले में धरना प्रदर्शन करेगी।

प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद शाकिर अल्वी शाहरुख पाशा दिलशाद अली बाबूराम जाकिर अली नत्थू लाल राकिब खान गुफरान अली जीनत रिजवान अली खलील अहमद आदि लोग मौजूद रहे

  • Related Posts

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading
    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी