युवक की हत्या कर शव को बोरे में डालकर फेंका

 प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, घटनास्थल से साइकिल बरामद

मोतिहारी। जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ललुआ निमोइया गांव के समीप एक युवक की बोरे में बंद लाश मिली है। जिसकी चाकू से गोदकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि हत्यारों ने युवक की हत्या कर फिर उसके शव को बोरे में डालकर साइकिल से उसके घर से 500 मीटर दूर खेत में फेंक दिया । शव को देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई। मृतक की पहचान निमोइया गांव निवासी रामजी साह के बेटे विकास उर्फ विक्की (21) के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने सड़क पर खून का दाग देखा, फिर आगे बढ़े तो देखा कीचड़ में एक साइकिल पड़ी थी और उसपर एक बोरा लदा था। जिसमें खून का दाग दिख रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया। वहीं साइकिल को जब्त कर कार्रवाई में जुट गई है। मृतक इंटर का छात्र था और घर से ही छोटे-मोटे लोन दिलाने का काम करता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का गांव के ही किसी महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, इसी चक्कर में उसकी हत्या हुई है। सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बोरे से बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। हत्या के पीछे की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    • By TN15
    • March 20, 2026
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?