19 महीने पहले अपहरण, मिली तो निकली 7 माह की प्रेग्नेंट

 नेपाल कनेक्शन से पुलिस के उड़े होश

 सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में करीब-करीब प्रतिदिन एक युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया जाता है। अपहृत युवतियां बरामद भी होती है, तो कुछ का पता नहीं चल पाता है। भिट्ठा थाना क्षेत्र से अपहृत एक युवती का मामला बड़ा हाई प्रोफाइल बना गया था। डेढ़ साल से पुलिस युवती को बरामद करने के लिए जगह-जगह खाक छान रही थी। अपहृत युवती को बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका था। हाईकोर्ट ने जिला पुलिस को अपहृत युवती को बरामद करने का आदेश दिया था। कोर्ट की सख्ती के बाद भी युवती को बरामद करने में पुलिस को एक माह से अधिक समय लग गए।
बताया गया है कि भिट्ठा थाना क्षेत्र से 19 महीने पहले एक युवती का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने अपहृत युवती को बरामद करने के साथ ही अपहर्ता और उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। विगत एक माह से हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में काफी दवाब झेल रही पुलिस अब राहत की बड़ी सांस ली है। पुपरी के एसडीपीओ अतनु दत्ता, सुरसंड थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय और भिट्ठा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना के समीप इंडो-नेपाल बॉर्डर से अपहर्ता को गिरफ्तार किया है। अपहर्ता संतोष सहनी नेपाल के धनुषा जिले के कपलेश्वर पुलिस चौकी अंतर्गत पुरनदहिया गांव के राम सोगारथ सहनी का बेटा है। संतोष की मां रंजन देवी भी पुलिस गिरफ्त में है।
भिट्ठा थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहृत युवती सात माह की गर्भवती है। प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक शैलेश कुमार ने अपहृता किशोरी का कोर्ट में बयान कराया है। वहीं, अपहर्ता और उसकी मां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया गया है कि दो फरवरी 2023 को युवती का उसके घर से ही कर लिया गया था। अपहृता के परिजन ने 20 जुलाई 23 को स्थानीय थाने में अपहरण को ले प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अपहृता की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करती रही, पर सफलता नहीं मिल रही थी।
उसकी बरामदगी नहीं होने पर अपहृता के परिजन हाईकोर्ट में वाद संख्या सीआरडब्ल्यूजेसी 1590/2024 दायर किया था। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस अधिक तेजी और चौकसी के साथ खोज कर रही थी। पुलिस नेपाल में भी छापेमारी की। अंतर्राष्ट्रीय मामला होने के चलते पुलिस एक माह से काफी परेशान थी। छापेमारी में नेपाल पुलिस का भी सहयोग नहीं मिल रहा था।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार