खान सर कोचिंग मामला: रोहिणी आचार्य सम्राट सरकार पर भड़कीं, ‘कोई इनकार नहीं कर सकता कि…’

देशभर में चर्चित शिक्षक खान सर (Khan Sir) के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले को लेकर एक तरफ जहां पुलिस की कार्रवाई हो रही है तो दूसरी ओर सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी की सरकार से सवाल कर रहे हैं। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने इस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) को घेरा है।

बुधवार (03 जून, 2026) को रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल से इस घटना को लेकर पोस्ट किया। कहा कि बिहार में आम नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। अपने पोस्ट में वे लिखती हैं, “बिहार में गालबजाऊ मुख्यमंत्री के शासन में कानून-व्यवस्था महज कोरी बयानबाजी और सरकारी फाइलों में ही सिमट चुकी है. अपराधियों के बीच कानून और पुलिस का रत्ती भर खौफ अब नहीं बचा है. राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके मुसल्लहपुर हाट में गोलीबारी की कल की घटना से कानून-व्यवस्था दुरुस्त होने के संदर्भ में किए जा रहे तमाम दावों की पोल पुनः खुल चुकी है।

‘…तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?’

रोहिणी आचार्य ने कहा, “वर्तमान की इस कड़वी सच्चाई से कोई इनकार नहीं कर सकता कि सम्राट सरकार की पुलिस केवल घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक ही सीमित रह गई है. बिहार के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस महानिरीक्षक से मेरा सीधा सवाल है कि जब खान सर को पहले से धमकियां मिल रही थीं, तो अब तक कोई निवारक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?”
रोहिणी आचार्य ने कहा कि कल (मंगलवार) की गोलीबारी की इस घटना से सहज ही अंदाजा लग जाता है कि यदि प्रदेश की राजधानी में खान सर जैसी चर्चित हस्ती सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है. सम्राट सरकार, बिहार की पुलिस और प्रदेश का प्रशासनिक अमला अपराध पर नियंत्रण कर पाने में पूरी तरह से विफल है।

  • Related Posts

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading
    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार