केतन ने सिया से शादी के लिए बुक किया था 17 करोड़ का महल, बिलखते पिता बोले- ‘मना कर देती, मेरे बेटे को क्यों मारा?’

इंदौर के सोनम रघुवंशी द्वारा राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अभी लोग भूले भी नहीं थे कि महाराष्ट्र के पुणे जिले से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। इन दोनों मामले में फर्क सिर्फ इतना है कि सोनम ने शादी के बाद पति को मारा था और पुणे के केस में शादी से पहले होने वाले पति को मारा है।

शुरूआत में सामने आया था कि पुणे के एक जाने-माने बिजनेस परिवार के 26 साल के केतन अग्रवाल की लोहगढ़ में ट्रेकिंग के दौरान गिरने से मौत हो गई। पहले तो मामला एक दर्दनाक हादसे की तरह ही नजर आ रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी कहानी बदलने लगी। इस मामले में खुलासा हुआ कि प्रेमी के साथ मिलकर आरोपी सिया ने हत्या की साजिश रची थी।
 

शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल

 

केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी और दोनों की इस साल शादी होने वाली थी। इसके लिए परिवारों ने राजस्थान के जयपुर में एक महल को 17 करोड़ रुपये में बुक किया था। शादी से पहले केतन अग्रवाल और सिया का बाली जाने की योजना थी, जहां कपल प्री-वेडिंग फोटोशूट करने वाला था। ये ट्रिप आखिरी मिनट में कैंसल हो गई क्योंकि केतन का पासपोर्ट अचानक गायब हो गया था। इसके बाद 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास ऐतिहासिक लोहगढ़ किले में ट्रेकिंग के लिए गए थे. यहीं सिया ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर साजिश के तहत केतन को खाई में धकेल दिया।

 

सिया ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या

 

 

शुरुआत में सिया ने पुलिस को बताया कि फोटो खिंचवाते समय केतन  का पैर फिसल गया और वो खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद लोगों को सिया गोयल के प्रति सहानुभूति थी, क्योंकि शादी से कुछ दिन पहले ही मंगेतर केतन की मौत हो गई थी. सिया ने एक भावुक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. पुणे ग्रामीण पुलिस SP संदीप सिंह गिल ने बताया कि जांच के बाद सामने आया कि सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने ही केतन को धक्का देकर पहले उसे मार दिया और फिर इसे हादसे की तरह दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने आगे बताया कि सिया ने पहले भी केतन को मारने की कोशिश कर चुकी थी. सबसे पहले वो 31 मई को केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई और इसके बाद 14 जून को भी ले गई थी. तब भी मारने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो सकी. इस दौरान केतन को भी सिया पर कोई शक नहीं हुआ था.

पुणे: सिया ने पहले भी की थी मंगेतर केतन को मारने की कोशिश, हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट

 

 

कैसे मामले का हुआ खुलासा?

 

पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान केवल केतन का पासपोर्ट का ही गायब होना और फिर सीसीटीवी फुटेज में हुड्डी पहने व्यक्ति पर संदेह से मामले का खुलासा हुआ. दरअसल, जांच के दौरान पुलिस ने किले की ओर जाने वाली सड़कों के CCTV फुटेज को जांचा तो पाया कि एक युवक उस जोड़े की गाड़ी का पीछा कर रहा था. युवक की गतिविधि संदिग्ध दिखाई दी क्योंकि गर्मी होने के बावजूद उसने हुडी पहनी हुई थी.

इसी दौरान एक फुटेज में सिया अचानक पीछे देखती है और उसी समय हुडी पहने हुआ युवक अचानक नीचे बैठ जाता है, जिससे पुलिस का शक गहरा जाता है. जांच में युवक की पहचान सिया के कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) के तौर पर की गई.  पुलिस की सख्ती से सिया ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस को उसने बताया कि वो शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए इसल अपराध को अंजाम दिया.

 

 

केतन के पिता ने कहा- मना कर देती शादी से जान क्यों ली

 

 

केतन की हत्या पर उनके पिता ने कहा, “अगर सिया शादी नहीं करना चाहती थी, तो वह बस मना कर सकती थी. हम तुरंत शादी रद्द कर देते. उसने इतना बड़ा कदम उठाने का फैसला क्यों किया? उसकी सोच कैसी है?  सोच इतनी क्रूर है कि किसी के 26 साल के बेटे की जान ले ली. समाज को ऐसी क्रूर सोच पर ध्यान देने की आवश्यकता है. यह सोच आती कहां से है,  उनके परिवार से, उनकी परवरिश से?”

 

कौन थे केतन अग्रवाल?

 

 

केतन पुणे के जाने-माने उद्योगपति विशाल अग्रवाल के बेटे हैं और वो परिवार के ही रियल एस्टेट बिजनेस को संभाल रहे थे. केतन रियल एस्टेट बिजनेस ‘सक्सेस ग्रुप’ के डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) थे. केतन पुण के मवाल तहसील में लोढ़ा बेलमोंडो हाउसिंग सोसायटी में रहते थे. उनके लिंक्डइन बायो के अनुसार, केतन ने बिजनेस मैनेजमेंट में कई डिग्रियां हासिल की थीं. उन्होंने सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से BBA की डिग्री प्राप्त की थी. केतन सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन को लेकर काफी गंभीर थे और इससे जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रहे थे.

  • Related Posts

    बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

     प्रेमी के लिए पति की हत्या इन दिनों…

    Continue reading
    चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-26 में शनिवार शाम एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    • By TN15
    • August 6, 2026
    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    • By TN15
    • August 6, 2026
    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • August 6, 2026
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन