केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते : गिरिराज सिंह

 बताया ‘आप’ के अरविंद के पुराने रिकॉर्ड

 पटना/बेगूसराय। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी और बिहार के लोगों पर फर्जी वोटर बनाने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने केजरीवाल पर बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया।
गिरिराज सिंह ने कहा, ‘केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, दिल्ली को धोखा दिया। शराब घोटाला, शिक्षा घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला किया।’ उन्होंने केजरीवाल पर बिहार और यूपी के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल इन राज्यों के लोगों को 500 रुपये का टिकट कटाकर लाने और 5 लाख रुपये का इलाज कराने की बात करते हैं। गिरिराज सिंह ने दिल्ली की जनता से केजरीवाल को सत्ता से बेदखल करने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल के पुराने रिकॉर्ड बताते हुए कहा कि, ‘केजरीवाल जी जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद करते हैं, इनका यह पुराना रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया। वह खुद फर्जी है और बिहारी, पूर्वांचल और यूपी के लोगों को कहते हैं फर्जी वोटर है।’ गिरिराज सिंह ने याद दिलाया कि इन्हीं लोगों ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया था, जिन्हें आज वह फर्जी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने न सिर्फ बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों को फर्जी कहा बल्कि उन्हें गाली भी दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने इन लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा, ‘जिसने कहा यमुना को साफ नहीं करेंगे तो वोट नहीं मांगेंगे, आज वह दूसरों को गाली दे रहा है।’ उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग केजरीवाल से इस अपमान का बदला जरूर लेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने इन लोगों के स्वाभिमान पर चोट की है। यह चोट इन्हें लंबे समय तक याद रहेगी। गिरिराज सिंह ने केजरीवाल के बयानों की कड़ी निंदा की और उन्हें बिहार, यूपी के लोगों से माफी मांगने की मांग की।

  • Related Posts

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    राजनीति में आए दिन ऐसे बदलाव देखने को…

    Continue reading
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा