अभी से रखें ध्यान, डेंगू नहीं करेगा परेशान

स्वास्थ्य विभाग की सलाह-अच्छी तरह साफ करने के बाद ही इस्तेमाल करें कूलर-एसी

द न्यूज 15

नोएडा । अब मौसम में तेजी से गर्मी बढ़ रही है। घरों में लोग एसी और कूलर चलाने की तैयारी में हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि चलाने से पहले एसी व कूलर को बहुत अच्छी तरह से साफ जरूर करें। ऐसा करने से काफी हद तक डेंगू मच्छर को पनपने से रोका जा सकता है, क्योंकि डेंगू पनपने का कूलर भी एक बड़ा स्रोत है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा डेंगू को लेकर काफी गंभीर हैं। उनका कहना है कि शुरुआत से ही डेंगू को  रोकने के प्रयास किये जाएंगे। इसके लिए मलेरिया विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं साथ कीट नाशक/एंटीलार्वा छिड़काव कराने के लिए नोएडा- ग्रेटर नोएडा अथॉर्ऱिटी का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी डेंगू पर लगाम लगाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया डेंगू-मलेरिया सहित तमाम संचारी रोगों को रोकने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी दो अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है। एडीज इजिप्टी रुके हुए और बहुत साफ पानी में पैदा होता है। मादा मच्छर केवल दस मिली लीटर रुके हुए साफ पानी में अंडे दे सकती है। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि घर में किसी भी पात्र यहां तक कि कटोरी में भी कई दिन तक पानी इकट्ठा न रहने पाए।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया अगस्त माह से मुख्य रूप से डेंगू का संचरण काल शुरू हो जाता है। लेकिन गर्मी शुरू होने और कूलर एसी चलने पर डेंगू मच्छरों के पनपने की आशंका पैदा हो जाती है। गड्ढों और कूलर आदि में जमा साफ व रुके हुए पानी में ही डेंगू फैलाने वाला मच्छर पनपता है। यह मच्छर दिन में काटता है। डेंगू से बचाव के लिए बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया डेंगू का लार्वा कई महीने तक बिना पानी के भी जीवित रह सकता है। गर्मी के अंत में यदि कूलर को रेगमाल से बिना साफ किये या रंग रोगन किये बिना रख दिया है तो अगली बार इस्तेमाल करने पर डेंगू के लार्वा के जीवित होने की संभावना बनी रहती है। पानी के सम्पर्क में आते ही यह पुन: सक्रिय हो जाता है। इसलिए विभाग द्वारा सलाह दी जाती है कि सीजन के अंत में जब भी कूलर इस्तेमाल करना बंद करें तो उसे अच्छी तरह से साफ करके रखें। यदि किसी कारण उसे उस वक्त साफ नहीं किया गया है तो अगली बार जब भी इस्तेमाल करें उसे साफ जरूर करें।
डेंगू से बचाव के लिए ध्यान रखने वाली कुछ खास बात
1. कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी के बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन, टायर आदि में पानी को जमा न होने दें।
2. पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को हमेशा ढक कर ही रखें।
3. कुछ समय के अंतराल पर कूलर को खाली करके अच्छी तरह से सुखा लें और उसके बाद ही पुनः प्रयोग में लाएं।
4. यह मच्छर दिन में काटता है इसलिए दिन में भी ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को पूरी तरह ढकें और विशेषकर बच्चों का अत्याधिक ध्यान रखें।
5. खिड़कियों पर मच्छर रोधी जाली लगाएं और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें।

Related Posts

वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
  • TN15TN15
  • January 12, 2026

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

  • By TN15
  • March 14, 2026
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

  • By TN15
  • March 14, 2026
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला