केसीसी ऋण किसानों के लिए बेहद लाभकारी : कौशिक

-दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के रीजनल प्रमुख ने मेगा रन वसूली एवं ऋण वितरण शिविर को किया संबोधित

समस्तीपुर/पूसा। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की दिघरा शाखा के द्वारा प्रखंड के कल्याणपुर गौड़ गांव में मेगा ऋण वसूली एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण बैंक ग्राम के रीजनल मैनेजर आनंद कौशिक ने शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण बैंक लोगों को किफायती एवं आसान दरों पर ऋण उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बेहद आसानी के साथ प्रदान किए जाते हैं । इसका ब्याज दर केवल चार प्रतिशत वार्षिक होता है जो कि किसानों के लिए काफी लाभकारी है। उन्होंने लोगों से समय पर ऋण अदाएगी की अपील की। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस एमडी प्रमुख भुनेश चौधरी ने कहा की समय पर ऋण लौटाने पर ऋण की सीमा बढ़ाई भी जाती है। श्री चौधरी ने बताया कि बैंक के द्वारा पशुपालक किसानों के लिए भी बेहद सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आज के शिविर में ऐसे लाभुको के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है जिन्हें बैंक के द्वारा सस्ते दरों पर केसीसी समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की दिघरा शाखा की शाखा प्रबंधक मोनिका कुमारी ने कहा की बैंक अपने उपभोक्ताओं को ससमय और सटीक सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा की बैंक के उपभोक्ता किसी तरह की बैंकिंग से संबंधित समस्या होने पर उनसे आकर मिले। उनकी समस्या का तत्काल निदान किया जाएगा। मौके पर बैंक मित्र मुकेश कुमार अशोक कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल