कटिहार रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

 अमृत भारत योजना के तहत वर्ल्ड क्लास बनेगा जंक्शन

 कटिहार। बिहार में स्थित कटिहार रेलवे स्टेशन, जो बंगाल और बिहार को जोड़ता है, एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है। 2026 तक इसे एक आधुनिक ‘मल्टी-मॉडल’ स्टेशन में बदलने का प्लान है, जो शहर का मुख्य केंद्र बनेगा। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से इसे विश्वस्तरीय स्टेशन जैसा बनाया जाएगा। काम 2025 में शुरू होगा और 2026 तक पूरा होगा। रेलवे बोर्ड ने ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कटिहार रेलवे स्टेशन को स्थानीय तर्ज पर एक नया और बेहतरीन रूप दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन और उसके आसपास कई बड़े बदलाव होंगे। स्टेशन के दोनों तरफ पार्किंग, आने-जाने के लिए नए रास्ते, अधिक वेटिंग रूम, नए प्लेटफॉर्म, पुराने स्टेशन का आधुनिकीकरण, लिफ्ट, ऑटोमेटिक सीढ़ियाँ और ज़रूरत पड़ने पर फुट ओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे।
डीआरएम ने बताया कि इस योजना के तहत कई विशेष सुविधाओं से कटिहार स्टेशन को लैस किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्कलोड मिलते ही जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से कटिहार स्टेशन का कायाकल्प हो जाएगा और यह यात्रियों के लिए एक आरामदायक और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही, यह शहर के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निर्माण हो जाने के बाद बिहार सहित बंगाल के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। कटिहार बंगाल से भी जुड़ा हुआ है। वहां के यात्री भी इसी स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे