Kashmiri Sana Irshad Mattoo : जिन्हें पुलित्जर अवार्ड लेने नहीं जाने दिया गया न्यूयार्क

पुलित्जर विजेता कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू को साल में दूसरी बार दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया। जुलाई 2022 में भी उन्हें रोका गया था।  पुलित्जर पुरस्कार विजेता कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू के विदेश जाने पर रोक लगाई है। सना इरशाद ने कहा कि मैं न्यूयार्क में पुलित्जर अवार्ड लेने जा रही थी लेकिन मुझे दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने रोक दिया। सना ने कहा कि मेरे पास यूएस का लीगल वीजा और टिकट थी। इसके बावजूद मुझे इंटरनेशनल ट्रैवल करने से रोका गया है। सना ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
एक और ट्वीट में सना ने खिल है कि यह दूसरी बार हुआ है जब मुझे बिना कारण के रोका गया है। कुछ महीने पहले जो हुआ उसके बाद कई अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुरस्कार समारोह में शामिल होना मेरे के लिए बड़ा अवसर था। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार महीने में यह दूसरी बार हुआ जब उन्हें विदेश यात्रा पर जाने से रोका गया है।  उधर सना के आरोपों पर प्रशासन या सरकार की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
सना इरशाद मट्टू समाचार एजेंसी टायटर्स के लिए काम करती हैं। जम्मू और कश्मीर में 2018से एक स्वतंत्र फोटो जर्नलिस्ट के रूप में काम करते हुए सना इरशाद मट्टू समाचार एजेंसी रायटर्स की टीम के हिस्से के रूप में फीचर फोटोग्राफी श्रेणी में 2022 पुल्तिजर पुरस्कार विजेताओं में से है। मई 2022 में सना ने रायटर्स फोटोग्राफ अदनान आबिदी, अमित दवे और दिवंगत दानिश सिद्दिकी के साथ भारत में कोरोनावायरस संकट की कवरेज के लिए फीचर फोटोग्राफी में पुलित्जर पुरस्कार जीता था। सोशल मीडिया पर एक दूसरे से ऐसे उलझीं कांग्रेस, बीजेपी और आद आदमी पार्टी जुलाई 2022 में भी देश से पेरिस के लिए उड़ान भरने से रोक दिया गया है। फोटो जर्नलिस्ट ने कहा कि उसके पास वैध फ्रांसीसी वीजा था लेकिन दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उसे देश छोड़ने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। वह सेरेन्डिपिटी आर्ल्स ग्रांट 2020 के 10 विजेताओं में से एक के रूप में एक पुस्तक लांच और एक फोटोग्राफी प्रदर्शनी के लिए पेरिस जा रही थीं। कश्मीरी फोटो पत्रकार सना मट्टू दक्षिण एशिया की उन 10 फोटोग्राफी में शामिल हेैं जिन्हें 2020 में सेरेन्डिपिटी आर्ल्स ग्रांट मिला था।

  • Related Posts

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

     कृषक परिवार से विश्व स्तरीय वैज्ञानिक और भारतीय…

    Continue reading
    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जारी वीडियो में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?