कश्मीर आतंकी हमला : शहीद पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 3 हुई

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पंथा चौक में हुए आतंकी हमले में मंगलवार को शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए 12 पुलिसकर्मियों में शामिल कांस्टेबल रमीज अहमद की रात में अस्पताल में गंभीर हालत के बाद निधन हो गया।

इससे पहले इस हमले में एक सब-इंस्पेक्टर और एक सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शहीद हुए थे। हमले में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनका श्रीनगर शहर के दो अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

आईजीपी (कश्मीर), विजय कुमार ने कहा कि 2-3 आतंकवादियों ने हमले को अंजाम दिया जिसमें सशस्त्र पुलिस की 9वीं बटालियन की एक बस को निशाना बनाया गया।

एक आतंकी संगठन, ‘कश्मीर टाइगर्स’ ने हमले की जिम्मेदारी है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन का आतंकी सेल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले पर रिपोर्ट मांगी है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बारे में जानकारी मांगी है। उन्होंने उन सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है जो हमले में शहीद हुए हैं।”

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि कायरतापूर्ण हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

Related Posts

भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
  • TN15TN15
  • March 5, 2026

किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

Continue reading
साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?