Site icon Thenews15.in

कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कनकपुरा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सेब के टुकड़े लेकर वहां मौजूद लोगों की ओर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो उनके कनकपुरा के होराहल्ली दौरे के दौरान रिकॉर्ड किया गया था, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. स्वागत के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें एक बड़ी “गजमाला” पहनाई, जो ताजे सेब और फूलों से बनाई गई एक पारंपरिक माला थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि डीके शिवकुमार माला से एक सेब निकालते हैं, उसका एक टुकड़ा खाते हैं और फिर बाकी सेब वहां मौजूद समर्थकों की ओर फेंकने लगते हैं. कार्यक्रम में मौजूद लोग भी उत्साह के साथ उनकी ओर से फेंके गए सेबों को पकड़ने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ समर्थकों ने इसे जनता के साथ उनका सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार बताया है. उनका कहना है कि यह लोगों के साथ जुड़ने का एक अनौपचारिक तरीका था।

 

वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन

 

कई लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। आलोचकों का कहना है कि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में आधा खाया हुआ फल या खाने की चीज लोगों की ओर फेंकना उचित नहीं माना जा सकता। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, ‘क्या डीके शिवकुमार खुद को भगवान समझते हैं? सेब की माला से एक टुकड़ा ऐसे निकाल रहे हैं जैसे वह भोग हो और उसे जनता में बांट रहे हों. यह कैसा तर्क है?”

Exit mobile version