कर्नाटक : निजी अस्पतालों में सात जनवरी तक 50 प्रतिशत बेड कोविड रोगियों के लिए होंगे आरक्षित

बेंगलुरू | कर्नाटक सरकार ने राज्य में निजी अस्पतालों और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के लिए कोविड के बढ़ते मामलों के बीच दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश जारी कर कहा कि यहां 30 प्रतिशत बेड रिजर्व में रखे जाएं क्योंकि राज्य में कोविड के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। निजी अस्पतालों को वेंटिलेटर के साथ आईसीयू के बेड को रिजर्व रखने और तैयार रहने को कहा गया है।

इसके अलावा सात जनवरी तक प्रत्येक श्रेणी के 50 प्रतिशत बेड तैयार हो जाने चाहिए। आदेश में कहा गया है कि, आईसीयू, वेंटिलेटर के साथ आईसीयू, एचडीयू/ऑक्सीजन युक्त बेड और निजी अस्पतालों के सामान्य बेड की तैयारी पूरी होनी चाहिए।

सात जनवरी तक 50 प्रतिशत बिस्तर और 10 जनवरी तक 75 प्रतिशत तक निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तैयार रहने चाहिए।

मुख्य सचिव और अध्यक्ष राज्य कार्यकारी समिति पी. रविकुमार ने आदेश दिया है कि स्थानीय श्रम अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के टीकाकरण की स्थिति का सत्यापन करेंगे। इस संबंध में किसी भी उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव