Kanjhawla kand: कंझावला कांड में नया मोड़,नीधि के ब्यान पर क्या कहा अंजली की मां ने

कंझावला – दिल्ली में कंझावला कांड की गुत्थी दिन पर दिन उलझती ही जा रही है। रोज केस में नए-नए खुलासे हो रहे है। जिस तरह से अंजली को 15 किलोमीटर तक रगड़ा जाता है,जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है। इस हादसे को जहां पुलिस ने पहले मात्र एक एक्सीडेंट करार दिया था, वही अब इस मामलें की हर एंगल से जांच की जाएगी। सवालो के घेरे में फसी दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि उतने कम स्पेस में लड़की फसी कैसे? और अगर फंस भी गई तो नशे में घूत आरोपियों को पता कैसे नहीं चला। वही अंजली की सहेली नीधि ने जो ब्यान दिया है इसके अनुसार अंजली खूब नशे में थी और उसका उसके बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ था। और कही ना कही लड़को को पता था कि उनकी गाड़ी के नीचे इक लड़की फसी है। अंजली के शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था। शरीर पर चमड़ा तक नहीं बचा था।

झूठे है नीधि के ब्यान

लेकिन इसके बाद भी वो इसे खींचते हुए ले गए,जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में अंजली की मां ने नीधि के ब्यान पर कहा है कि वो लड़की साफ झूठ बोल रही है,और उसे उन्होंने कभी देखा तक नहीं। ये सिर्फ केस को बंद करने की साज़िश है। अंजली ने ना कभी ड्रिंक किया है और ना ही उनके घर में कोई करता है। इनकी बेटी के साथ गलत किया गया है और साज़िश के तहत ये गाथा रची गई है। हाल ही में अंजली की पोस्टमार्टम रिर्पोट भी सामने आई थी जिसमें बताया गया है कि कोई यौन उत्पीड़न का मामला नहीं है। और ना ही नशे की पुष्टी की गई है।

मंगोलपुरी के वाई ब्लॉग में हुआ अंतिम संस्कार

आपको बतां दे मंगलवार को अजली पंचतत्व में वीलिन हो गई। मंगोलपुरी के वाई ब्लॉग श्मशान घाट (विजय विहार रोड) में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। गौरतलब है कि दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला इलाके में भी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी।

घटना की शुरूआत से होगी जाँच

कंझावला कांड को लेकर बुधवार देर रात तक दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा, डीसीपी आउटर हरेंद्र सिंह, एसीपी और आउटर दिल्ली की स्पेशल स्टाफ की टीम और कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ये सभी कंझावला कांड की जांच टीम का हिस्सा हैं। इस मीटिंग के में इस बात पर चर्चा की गई की केस की हर एंगल से कैसे खंगाला जाये। दिल्ली पुलिस इस मामलें में बैक रूट के सीसीटीवी फुटेज की बारिकीं से जाँच कर रही है। और घटना की शुरूआत से लेकर हादसे तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जायेगें।

Related Posts

माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

Continue reading
किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • TN15TN15
  • March 2, 2026

किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?