Site icon Thenews15.in

कंगना रनौत ने BJP के लिए मांगी वोट, क्या कहा योगी सरकार के बारे में ?

द न्यूज़ 15
मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी बीजेपी के समर्थन में खुलकर अपील की। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर वापस लाना है।
कंगना ने इस वीडियो में कहा, कि हम सब जानते हैं उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं और इस चुनाव कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हत्यार वोट है। याद रखें, हम अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है। ऐसे में भर भर के वोट देने होंगे। उन्होंने कहा कि जब भी जाए तीन चार लोगों को साथ ले जाएं याद रखिए विजय का यह कीर्तिमान टूटे ना एक भी वोट छूटे ना जय श्री राम।
चर्चा में रहने वाली कंगना पर शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के सपोर्ट के आरोप लगते रहे हैं। पर इस मुद्दे पर कंगना ने कभी खुलकर बात नहीं की। इस वीडियो में वह साफ तौर पर बीजेपी को सपोर्ट करते हुए दिख रही है। यह वीडियो कंगना ने इंस्टाग्राम पर वायरल किया है जिसमे वह वाइट और गोल्डन कॉमिनेशन में सूट पहने दिख रही है. कंगना ने बीजेपी के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की है। इस पोस्ट के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है इस पर लाखों लाइक के साथ ही साथ कमेंट आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश चुनाव के तीसरे चरण मतदान में 24 घंटे से कम समय बाकी है।

Exit mobile version