Jharkhand, Godda: पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय की पत्नी नर्सिंग कोर्स होने के बाद प्रेमी संग हुई फरार

Jharkhand, Godda: डिलीवरी बॉय टिंकू यादव ने ढाई लाख कर्ज लिए थे। 

हम आपको बताते हुए चले की जिस तरीके से यूपी की चर्चित SDM ज्योति मौर्य ने अपने पति को धोखा दे कर फरार हुई थी ठीक बिलकुल उसी तरह दूसरी खबर झारखण्ड के गोड्डा जिले से सामने आयी है.

डिलीवरी बॉय टिंकू यादव ने ढाई लाख कर्ज लेकर अपनी पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराया. लेकिन पत्नी दगा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पत्नी के खुदगर्जी और बेवफाई का मामला चर्चे में है. इस संबंध में टिंकू यादव ने नगर थाना में मामला को लेकर अपनी पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

गोड्डा नगर थाना इलाके के कठौन गांव निवासी पीड़ित टिंकू यादव ने बताया कि उसकी शादी शहर के ही बढ़ौना मोहल्ले की रहने वाली प्रिया कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद पत्नी आगे पढ़ना चाहती थी और पढ़ने में तेज भी थी. इस वजह से टिंकू ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद यह सोचकर उसका यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया कि आगे भविष्य सुधार जाएगा. पत्नी का दाखिला शकुंतला नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग कोर्स के लिए करवा दिया. करीब 2.5 लाख रुपए कर्ज लेकर उसकी पढ़ाई पूरी करवाई.

शादी के डेढ़ साल बाद पढ़ाई के दौरान ही टिंकू की पत्नी अपने पड़ोसी दिलखुश राउत के प्रेम के जाल में फंस गई. प्रेम परवान चढ़ा और कोर्स पूरा होते ही टिंकू की पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई. टिंकू को जब इसकी जानकारी हुई, तबतक बहुत देर हो चुकी थी.

   पत्नी प्रिया कुमारी
पत्नी प्रिया कुमारी

डिलीवरी बॉय टिंकू यादव ने अपने बयान में कुछ ऐसा कहा….

टिंकू कुमार ने बताया कि उसने कर्ज लेकर पत्नी को ANM की डिग्री दिलाने के लिए नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन कराया था. दिन-रात मेहनत कर उसके कॉलेज की फीस चुकाई. फिर, एक दिन ऐसा हुआ जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी. पत्नी प्रिया कुमारी 17 सितंबर को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली चली गई और वहां कोर्ट मैरेज कर शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी. टिंकू को जिसकी खबर पिछले 24 सितंबर को हुई. इस खबर से टिंकू के दिल और दिमाग पर गहरा असर पड़ा और वह अंदर से टूट गया.

पत्नी की बेवफाई से आहत टिंकू ने नगर थाना पहुंचकर पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इधर, खबर फैलते ही दोनों परिवारों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है.

नगर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने रिपोर्ट के दौरान बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है. मामले में कार्रवाई की जा रही है. आवेदन मिला है दोनों पक्षों से बात की जाएगी. जिनके खिलाफ आवेदन दिया गया है, फिलहाल वो दोनों गोड्डा में नहीं हैं. सभी पहलुओं की जांच और तफ्तीश की जा रही है.

Related Posts

ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

  • By TN15
  • March 6, 2026
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

  • By TN15
  • March 6, 2026
माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक