Jharkhand News : मेरा गला रेतने के लिए पांच महीने से बनाई जा रही थी आरी, राजभवन पर बरसे हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि राजभवन में उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि गत चार-पांच महीने से हमको सत्ता से बेदखल करने के लिए, मेरा गला रेतने के लिए राजभवन में आरी बनाई जा रही है लेकिन इन लोगों की आरी बन नहीं पा रही है। जो चीज भी लेकर आगे बढ़ते हैं वहीं टूट जाती है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी कोई भी साजिश सफल नहीं हो रही है, क्योंकि उन्हंे पता है कि झारखंड की मिट्टी के इस नौजवान को आसानी से नहीं गिराया जा सकता है। हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी कोई भी साजिश सफल नहीं हो रही है, क्योंकि उन्हें पता है कि झारखंड की मिट्टी के इस नौजवान को आसानी से नहीं गिराया जा सकता है। दरअसल हेमंत सोरेन की सीएम कुर्सी पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा आफिस ऑफ प्राफिट मामले में उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने की अटकलों के बीच माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। झारखंड में विधानसभा की 81 सीट हैं, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के 49 विधायक हैं। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी झामुमो है, और उसके 30, कांग्रेस 18 और राजद के एक विधायक हैं। वहीं सदन में भाजपा के 26 विधायक हैं, शुक्रवार 26 अगस्त को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लातेहार पहुंचे सोरेन ने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए सभी संवैधानिक एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी